चीताखेड़ा में चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा....परशुराम के जयघोष से गूंज उठी गांव की गलियां...

Like 5 Views 239
SSE NEWS NETWORK (Neemuch) 10-05-2024 Regional

चीताखेड़ा  ।  शस्त्र -शास्त्र के ज्ञाता समता एवं न्याय के प्रतिक चिरंजीवी  भगवान श्री परशुराम के अवतरण दिवस के शुभ पर्व पर शुक्रवार को  भगवान श्री विष्णु के 24अवतारों में से छठे अवतारी चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम प्राकट्योंत्सव के अवतरण के अवसर पर स्थानीय सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित दुःख भवेता।। भावना के साथ  राज राजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी की  ढोल ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं ने भी जमकर हेरत अंगेज घुमाया शस्त्र फरसा और  घुमाते हुए नृत्य भी किया।
       चीता खेड़ा में समरसता के साथ -साथ भक्तिभाव से भगवान श्री परशुराम का प्राकट्य उत्सव हर साल की तरह इस बार भी बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई दिनों पूर्व से सर्व ब्राह्मण समाज युवा कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए थे।सर्व ब्राह्मण समाज आमंत्रित किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा काफी दिनों से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही थी। समाजजनों को घर -घर निमंत्रण देकर प्रचार प्रसार किया गया था। शोभायात्रा में अच्छी खासी संख्या में ब्राह्मण समाजजन शामिल हुए। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। इसमें शामिल समाजजनों द्वारा लगाए जाने वाले परशुरामजी के जयकारों से शोभायात्रा वाला मार्ग भगवान परशुराम जी के जयकारों से गूंजायमान कर दिया । चल समारोह में भव्य शोभायात्रा शुक्रवार को  भटवाड़ा मौहल्ले में स्थित बजरंग  मंदिर से प्रातः 8:30बजे ढोल ढमाकों के साथ  प्रारंभ हुई जो  आवरी माता जी दरवाजा, इंदिरा आवास कालोनी, नई आबादी,बस स्टैंड   मार्ग से परिभ्रमण करती हुई  11बजे जैन धर्म शाला पर पहुंची । शोभायात्रा में सबसे आगे  धर्म ध्वजा लहराते हुए युवा चल रहे थे वहीं सबसे पीछे ट्रेक्टर ट्राली में दर्शायी गई भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी भी चल रही थी। जिस मार्ग से शोभायात्रा गुजरी  जगह जगह रुक रुककर परशुराम जी का स्वांग रचे कलाकार ने अपना अति प्रिय शस्त्र फरसा घुमाया गया और  महिला भी पुरुषों से पीछे नहीं रही और उन्होंने भी फरसा घुमाते हुए अपना कमाल दिखाया और साथ ही गरबा नृत्य किया गया तथा धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठन से जुड़े शोकिन लोगों द्वारा आईसक्रीम एवं ठण्डा पेयपदार्थ की स्टॉल लगाकर मान-मनुहार कर सेवा चाकरी कर फूलों की बरसात करते हुए आत्मिय स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं एवं पुरुषों के हाथों में ध्वजा के साथ ही परशुराम जी ने अपना अति प्रिय शस्त्र फरसा भी हाथों में लिए हवा में लहराते हुए  जमकर घुमाया और नाचते झूमते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। शोभायात्रा में ब्राह्मण समाजजनों ने जय श्री परशुराम जी के जयकारों से गांव की गलियों को गुंजायमान कर दिया। भव्य शोभायात्रा जैन धर्म शाला पहुंची जहां श्री परशुराम जी की विशेष आरती हुई तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत में शोभायात्रा में शामिल सर्व ब्राह्मण समाज ने  महाप्रसाद के रूप में सामूहिक स्नेहभोज किया।

रिपोर्ट : दशरथ माली

प्रादेशिक