सुसनेर: कल 15 नवंबर को सरकारी स्कूलों व दफ्तरों में रहेगा अवकाश

Like 26 Views 478
(Agar Malwa) 14-11-2022 Information Tech.



सुसनेर कल 15 नवंबर को सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। बता दें कि, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है। इसलिए सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। आपको बताते चलें कि, 15 नवंबर को मध्यप्रदेश में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तरों में और स्कूल-कालेजों में अवकाश रहेगा। बता दें कि, इसका आदेश जारी हुआ है। वहीं पर यह अवकाश की जानकारी सरकारी कैलेंडर में नहीं दी गई थी। जिसके बाद कैलेंडर में भी सुधारने के आदेश जारी किए गए थे। अब आनलाइन सरकारी कैलेंडर में भी संशोधन कर दिया गया है। सरकारी कोषालयों और उपकोषालयों में यह अवकाश नहीं रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में फाइव डे वीक काम होता है।