सुसनेर: बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम को लेकर मंडल के वरिष्ठजनों की आवश्यक बैठक संपन्न

Like 17 Views 1161
(Agar Malwa) 08-05-2023 Editorial




सुसनेर (अर्पित हरदेनिया)।मध्यप्रदेश भाजपा संगठन दुवारा दो शक्तिकेन्द्रों के एक क्लस्टर पर बूथ समिति, त्रिदेव,पंच परमेश्वर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो का एक दिवसीय कार्यक्रम जिसमे सभी कार्यकर्ताओं के बीच खेलकूद,संगठनात्मक चर्चा व सहभोज का कार्यक्रम 4 मई से 14 मई तक होना है। इसी कढ़ी में आगामी दिवस में यह आयोजन सुसनेर मंडल में भी भव्यरूप में आयोजित हो इस हेतु भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम मस्ताना दुवारा सोमवार को विश्राम गृह पर मंडल के वरिष्ठजनों की बैठक आयोजित की गई। जिसमे भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा,पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह काँवल,भाजपा महामंत्री पवन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन, भाजपा मंडल मंत्री बाबूलाल जी यादव,मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, भाजयुमो जिला महामंत्री डॉ सौरभ जैन, जिला मंत्री लखन सेन,पूर्व मंडल महामंत्री अंशुल जैन,मंडल उपाध्यक्ष विनय शर्मा उपस्थित रहे।

प्रादेशिक