राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नीमच जिले के खिलाडियों ने 8 गोल्ड सहित 14 मेडल जीतकर किया जिले का नाम रोशन

Like 6 Views 45
Hemant Gupta (Neemuch) 05-05-2024 Sports

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी खिलाडियों का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु चयन

नीमच। 29 अप्रैल से 1 मई तक कौशल्या रिसोर्ट मंदसौर में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो संघ के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमे से 8 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज सहित 14 मेडल जीतकर नीमच जिले का नाम पूरे मध्यप्रदेश में रोशन किया है।
नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव जय प्रकाश लोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच जिले से संघ की कुल तीन ब्रांच - रेल्वे स्कूल ब्रांच से 17 खिलाड़ी, आदित्य बिरला स्कूल विक्रम से कुल 3 खिलाड़ी एवम रामपुरा नवजीवन निःशक्त कल्याण संघ ब्रांच से 2 मूक बधिर खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 14 मेडलो पर अपना कब्जा जमाया। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेष के विभिन्न जिलों से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि नीमच जिला ताइक्वांडो/कराते संघ नीमच जिले में पिछले 40 सालों से कोच मनोज सिंह लोधा एवं असिस्टेंट कोच जयप्रकाश लोधा के मार्गदर्शन में निःशुल्क ताइक्वांडो कराते एवं सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देते आ रहे हैं। जिससे अब तक लगभग 200 अंतर्राष्ट्रीय, 600 राष्ट्रीय एवं 1000 से भी अधिक खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर नीमच जिले का नाम म.प्र.देष एवं विश्व स्तर पर रोशन किया है।


प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हे


रेलवे स्कूल ब्रांच से कोच मुस्कान मीणा के मार्गदर्शन में हर्षित सिंह (ब्रॉन्ज कैडेट बॉयज इंडिविजुअल पूमसे), आयुष चौधरी (सिल्वर जूनियर बॉयज अंडर 55 किग्रा), जयकुमार जैन (गोल्ड सब जूनियर बॉयज अंडर 41 किग्रा), अक्षयकुमार जैन (प्रोत्साहन जूनियर बॉयज अंडर 51 किग्रा), भूपेंद्रसिंह (प्रोत्साहन जूनियर बॉयज अंडर 45 किग्रा), अमन राठौर (सिल्वर सब जूनियर बॉयज अंडर 29 किग्रा), आयुष जयसवार (गोल्ड जूनियर बॉयज अंडर 63 किग्रा), सूरजसिंह कछावा (सिल्वर जूनियर बॉयज अंडर 51 किग्रा), तुषाल सैनी (प्रोत्साहन जूनियर बॉयज अंडर 45 किग्रा), मिताली शर्मा (गोल्ड सीनियर वूमेन अंडर 57 किग्रा), भूमिका गोयल (ब्रॉन्ज जूनियर गर्ल्स अंडर 46 किग्रा), चेतना लोधा (ब्रॉन्ज कैडेट गिल्स गर्ल्स 48 किग्रा), शीतल रावत (गोल्ड जूनियर गर्ल्स अंडर 49 किग्रा), उन्नति बांकोलिया (गोल्ड सब जूनियर गर्ल्स अंडर 20 किग्रा), वेदिका अहीर (गोल्ड पी वी गर्ल्स अंडर 22 किग्रा), यशस्वी शर्मा (गोल्ड कैडेट गर्ल्स अंडर 37 किग्रा), विनीत सुराह (गोल्ड न्यू पूमसे अंडर 30 मेन्स इंडिविजुअल), आदित्य बिरला विक्रम स्कूल कोच सुनील कुमार यादव के मार्गदर्शन में 3 खिलाड़ी - आशा कुमारी धाकड़ (पेयर पूमसे सिल्वर), दिव्या यादव (इंडिवाइज पूमसे सिल्वर), देवव्रत (इंडिवियल पूमसे सिल्वर), रामपुरा नवजीवन निःशक्त कल्याण संघ से मानक मोदी के मार्ग दर्शन में 2 मूकबधिर खिलाड़ी - वाशुदान चारन (इंडिविजल पूमसे ब्रॉन्ज जूनियर पेयर पूम्स सिल्वर), भरत मीना (ब्रॉन्ज कैडेट बॉयज अंडर 37 किग्रा) के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सभी खिलाडियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हेतु हुआ है।
जिले के खिलाडियों के राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीतकर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन होने पर संघ के अध्यक्ष रतन लाल निर्वाण, उपाध्यक्ष प्रेम कलोशिया, नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा, नीमच रेल्वे मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अर्जुन सिंह वर्मा, दिव्यांग संघ अध्यक्ष माणकलाल मोदी, म.प्र.ताइक्वांडो संघ के गौतम लश्करी, गगन कुरील एवं सभी खिलाडियों के परिजनों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी व आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।