भाजपा के सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता गुरूवार को सिंगोली नगर मे करेगे जन सम्पर्क

Like 2 Views 36
Hemant Gupta (Neemuch) 08-05-2024 Regional

बजरंग व्यायाम शाला से बापू बाजार तक करेगे जन सम्पर्क करेंगे


सिंगोली : देश मे हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सुधीर गुप्ता गुरूवार सुबह 11 बजे से सिंगोली नगर मे जन सम्पर्क करेगे। मिलि जानकारी के अनुसार दिनांक 9 मई को भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता सुबह 11 बजे से नगर मे जन सम्पर्क कर भाजपा को आशीर्वाद देने की अपील करेगे। जन सम्पर्क के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष पवन पाटीदार जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार मनासा  विधायक माधव मारू सहित जिले के अनेक वरिष्ठ नेता साथ रहेगे। जन सम्पर्क कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग व्यायाम परिसर स्थित बालाजी महाराज के दर्शन कर होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो पर जन सम्पर्क होगा जिसमे बजरंग व्यायाम से बापू बाजार तक की सभी दुकानो और चौराहो पर आमजन से सम्पर्क कर भाजपा को आशीर्वाद देकर देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए आव्हान ओर अपील करेगे। जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड सहित स्थानीय भाजपा नेताओ ने अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर अपने लाड़ले उम्मीदवार का स्वागत अभिनंदन करने की बात कही।