भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने सिंगोली मे किया जन सम्पर्क

Like 4 Views 20
Hemant Gupta (Neemuch) 09-05-2024 Regional

गरीब कल्याण ओर राष्ट्र का उत्थान ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य- भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता
 

*क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा सहित भाजपा पदाधिकारी साथ रहे जन सम्पर्क मे* 

सिंगोली : देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव को लेकर मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे सिंगोली पहुंचकर जन सम्पर्क किया। जनसंपर्क कार्यक्रम से पहले सासंद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ओर क्षैत्रिय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने बजरंग व्यायाम परिसर स्थित बालाजी महाराज के दर्शन कर जन सम्पर्क कार्यक्रम की शुरुआत कि ओर दुकान दारो और आमजन से आशीर्वाद मांगा और देश मे तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की अपील की कार्यक्रम के दौरान विवेकानंद बाजार स्थित भाजपा कार्यालय के नीचे एक नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता ने कहा की भाजपा का मुख्य उद्देश्य गरीब कल्याण ओर राष्ट्र का उत्थान है जबसे देश मे मोदी सरकार बनी तबसे देश मे गरीब कल्याण की योजनाएं धरातल पर उतरने लगी ओर गरीबो का कल्याण होने लगा तथा राष्ट्र उत्थान की दिशा मे तेजी से देश आगे बढ़ रहा है हमारी सेना मजबूत हुई वही देश की आर्थिक स्थिति भी ठीक हुई है सभा को विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भी सम्बोधित किया और देश ओर प्रदेश मे हो रहे विकास को गति देने के लिए फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने की बात कही। जन सम्पर्क के दौरान जिला भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री बृजेश चौरसिया जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा जिला मंत्री सुनिता मेहता मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड पार्षद जीवन बलाई लता शर्मा वरिष्ठ नेता निर्मल जैन प्रदीप जैन प्रेम चंद जैन रवि बिल्लु फुलकुमार मलिक कमलेश सारड़ा दिनेश जोशी राजकुमार मेहता कोशल व्यास सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

*गुप्ता ने जिले के सबसे वरिष्ट पूर्व विधायक दुलीचंद जैन से लिया आशीर्वाद* 

आज सिंगोली नगर मे किए जन सम्पर्क के दौरान भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता जिले के सबसे वरिष्ट नेता ओर पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के निवास पर पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया जैन ने गुप्ता का स्वागत अभिनंदन करते हुए तीसरी बार विजयी होने का आशीर्वाद दिया 

*अनेक लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा मे हुए शामिल* 

जन सम्पर्क कार्यक्रम के दौरान सिंगोली तहसील क्षेत्र के अम्बा परलाई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश मीणा एवं शंकरलाल धाकड़ ने अपने समर्थक के साथ भाजपा की रिती निती से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की सुधीर गुप्ता एवं ओमप्रकाश सखलेचा ने माला ओर भाजपा का दुप्पटा पहनाकर भाजपा परिवार मे इनका स्वागत किया।