|
चीता खेड़ा - । स्थानीय गांव से लगा ग्राम माता का खेड़ा की पावन धरा पर स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के अलौकिक आंगन में हर वर्ष की भांति इस बार भी मेला समिति के तत्वावधान में आगामी दिवस 19मार्च 2026 से लगने वाला नौ दिवसीय विशाल मेला हर बार की भांति इस बार भी लगेगा।।मेले में रात्रि को रंग मंच पर आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में सांस्कृतिक,भजन संध्या आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के मार्गदर्शन व पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह सिसौदिया के सानिध्य में आवरी माता जी मन्दिर पर आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विशाल मेले को लेकर गुरुवार रात्रि 8:30 बजे एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी उमेश यादव और चौकी प्रभारी श्री सिसौदिया ने मेला परिसर में वाहन पार्किंग, पेयजलापूर्ति, मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए मां जगदंबा के दर्शन हेतु सुविधा और वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग का जायजा लिया। वाहन पार्किंग,झूले चकरी एवं मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही और मेला समिति की क्या व्यवस्था है किस तरह रहेगी जायजा लिया तो समिति को बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देश भी दिए। थाना प्रभारी श्री यादव ने समिति के एवं वालेंटियरों के लिए पहचान पत्र (चिन्ह) एवं विसिल (सिटी), गणवेश के लिए कहा। कहा है कि मेले में बिजली व्यवस्था पर्याप्त होना चाहिए नहीं तो पुलिस कोई शक्तिमान नहीं है जो चोर उचक्को पर नजर रख सकें। अगर बिजली व्यवस्था पर्याप्त होगी तो हम मेले में विशेष कर शराबी, शरारती तत्वों, मनचलों, जेबकतरों पर पैनी नजरे रखी जा सकती और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।अगर किसी ने किसी भी प्रकार कि हरकत करी तो हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। कहा है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा संबंधी व्यवस्था भी होनी चाहिए, तथा मंच पर आयोजित कार्यक्रम कोई अश्लील नृत्य नहीं एवं गीत गरिमामय पूर्ण होने चाहिए मेले में बेहतर व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल, लेडिज पुलिस,चौकिदार और सुरक्षा समिति के सदस्यों को तैनात किया जाएगा। मेला समिति की बैठक में पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी श्री सिसौदिया, हेड कांस्टेबल कप्तान सिंह, आरक्षिका पूजा कटारा सहित पुलिस की पूरी टीम एवं मंदिर समिति ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन सहित समिति के सभी सदस्य और बिजली विभाग से लाइनमैन अंतिम गेहलोत सभी विशेष रूप से मौजूद थे। रिपोर्ट : दशरथ माली |