|
नीमच : जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई की है। जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आदतन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नीमच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों—नीमच कैंट, नीमच सिटी, जीरन एवं कुकडेंश्वर—में चार आदतन आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इन आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, चोरी सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। जिला बदर किए गए आरोपी: 1. दशरथ सिंह (35) निवासी ग्राम केरी, थाना जीरन – 10 प्रकरण दर्ज, 6 माह के लिए जिला बदर 2. जगदीश उर्फ पतंग (53) निवासी एकता कॉलोनी, नीमच – 8 प्रकरण दर्ज, 6 माह के लिए जिला बदर 3. अजय (29) निवासी ग्राम मोया, थाना कुकडेंश्वर – 15 प्रकरण दर्ज, 3 माह के लिए जिला बदर 4. दिलशाद उर्फ निग्गु (25) निवासी भगवानपुरा, थाना नीमच सिटी – 3 प्रकरण दर्ज, 6 माह के लिए थाना हाजिरी के आदेश इस कार्रवाई में संबंधित थाना प्रभारियों के साथ प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस की अपील: नीमच पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि जिला बदर किए गए आरोपी अपने क्षेत्र में नजर आते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम (07423-228000, 7049101042) पर सूचना दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर और एनएसए जैसी कड़ी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। |