|
|
कटनी जिले के जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक की पत्नी से एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर वाहन की सफाई करवाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उमरिया-बरही रोड पर ग्राम करेला निवासी 32 वर्षीय युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में दर्द और चोट की वजह से युवक ने एंबुलेंस की खिड़की से उल्टी कर दी। इसके बाद जैसे ही एंबुलेंस अस्पताल पहुंची, कर्मचारी ने जबरन मरीज की पत्नी से एंबुलेंस साफ करवाई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कटनी से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |