|
|
कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीणों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा 23 अप्रैल 2026 को ग्राम कोज्या, तहसील सिंगोली में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणजनों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित निराकरण हेतु दिए गए निर्देशों के परिपालन में 06 मई 2026, बुधवार* को ग्राम कोज्या में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य: संयुक्त विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम कोज्या* में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश: रात्रि चौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के साथ-साथ ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी विभागों को शिविर में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए हैं। शिविर में विभागवार व्यवस्था: शिविर में सभी विभागों के अधिकारी कार्य समाप्ति तक उपस्थित रहकर ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करेंगे तथा योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपखण्ड जावद सुश्री प्रीति सिंघवी ने इस हेतु विभागवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने ग्राम कोज्या एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि वे 6 मई को आयोजित इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। |