|
|
नीमच। नीमच सिटी के पीपली चौक में बारिश के दिनों में होने वाली जल भराव की समस्या के निदान हेतु बुधवार 13 मई को विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा में 17.39 लाख की लागत से बनने वाली दो अलग अलग नाली के निर्माण का भूमि पूजन अन्य अतिथिगणो की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद, नपा सभापति श्री दारासिंह यादव, पार्षद श्री राकेश किलोरिया, श्री केदार राठौर, श्री रामचंद्र धनगर, श्री रूपेंद्र लोक्स, श्री योगेश कवीश्वर, एल्डरमैन श्री मनीष बेंस, श्रीमती अरुणा तलरेजा आदि भी मंचासीन थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने नीमच सिटी सहित संपूर्ण शहर व विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं आगामी विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 60 सालों में जीतना विकास नहीं हुआ उतना भाजपा के शासन में हो रहा है। श्री परिहार ने कहा कि नीमच शहर में बहन स्वाति चोपड़ा के नेतृत्व में चंहु और विकास कार्य हो रहे हैं एवं स्वच्छता के मामले में भी परिषद अच्छा कार्य कर रही है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि विधायक जी के नेतृत्व में नगर पालिका शहर में चोड़ी सड़कों का निर्माण, बगीचों का सौंदर्यकरण, नालियों का निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों के माध्यम से शहर का विकास करने में लगी है, पिपली चौक में जल भराव की समस्या का निराकरण करने के लिए आज नाली निर्माण का भूमि पूजन किया जा रहा है जिससे जल भराव की समस्या का निदान होगा और स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा, श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में हमने पिछली बार पूरे देश में 15 वा स्थान प्राप्त किया था और इस बार भी हम और बेहतर स्थान प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें जनता को बस इतना सहयोग करना है कि वह अपने घर और संस्थान का कचरा नाली या सड़क पर नहीं फेके और अगर कोई फेकता है तो उसे रोको टोको अभियान के तहत नाली व सड़क पर कचरा फेंकने से रोके और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। स्वागत भाषण देते हुए मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने अपने वार्ड सहित नीमच सिटी में हुए विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा (बबलू ) ने किया एवं आभार पार्षद श्री राकेश किलोरिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चौरसिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री विजय बाफना, श्री वीरेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद श्री महिपाल सिंह चौहान, श्री रमेश फौजी, श्री पन्नालाल सुराह श्रीमती हेमलता परिहार, श्री रमेश राठौड़, श्री जीशान कुरैशी, श्री अजेश जाट, श्री राजेश बैरागी श्री सतीश ग्वाला, श्री राधेश्याम रावत, श्री भगवती प्रसाद कौशल, श्री महेश चौधरी, श्री नितेश टांकवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे। |