रतलाम
NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है देशव्यापी विरोध के बीच आज रतलाम में भी छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा NSUI शहर अध्यक्ष नीलेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने स्थानीय कॉलेज गेट पर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर NTA मुर्दाबाद और छात्रों को न्याय दो के नारों से गूंज उठा छात्र नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के लाखों मेहनती युवाओं का भविष्य आज दांव पर लगा है परीक्षा प्रणाली में इस तरह की सेंधमारी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की विश्वसनीयता को पूरी तरह खत्म कर दिया है छात्रों ने मांग की कि शिक्षा मंत्रालय को इस विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए
NSUI की प्रमुख मांगें
आक्रोशित छात्रों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को स्पष्ट किया
उच्च स्तरीय जांच पूरे मामले की CBI या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराई जाए
दोषियों पर प्रहार पेपर लीक में शामिल भू-माफियाओं और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
पारदर्शिता और राहत प्रभावित छात्रों को अविलंब न्याय दिया जाए और पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर उपाध्यक्ष अर्पित चौधरी लॉ कॉलेज अध्यक्ष आर्यन सेन सैय्यद वुसत महेश मालवीय चित्रांश जोशी सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
परीक्षाओं में बढ़ती धांधली की घटनाओं ने अब देश के छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक के छात्रों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है रतलाम में हुआ यह प्रदर्शन इसी छात्र असंतोष की एक कड़ी है
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080