|
नीमच : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं पराक्रम को भारत का प्रत्येक नागरिक नमन करता है। केंद्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ की जन्मस्थली एवं नीमच जिला मुख्यालय की लाल माटी पर 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिले भर के देशभक्तों ने ऐतिहासिक विराट स्वरूप का प्रकृटिकरण कर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के तत्वाधान में यह पवित्र यात्रा निकाली गई। शहीद स्मारक ज्ञान मंदिर महाविद्यालय दशहरा मैदान नीमच से शाम 4 बजे तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के तिलक मार्ग श्री राम चौक घंटाघर नरसिंह मंदिर श्री बड़े बालाजी मंदिर चौराहा फवारा चौक कमल चौक होते हुए भारत माता चौक चालिस विद्युत केंद्र पर पहुंची जहां पर वंदे मातरम के जय घोष के साथ भारत माता की आरती भूतपूर्व सैनिकों द्वारा की गई। भारत माता के वीर पराक्रम में तीनों सेना व हर सैनिक का गुणगान किया और आने वाले कल में पाकिस्तान व आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का संकल्प लिया। यात्रा में सबसे आगे कार रूपी रथ में भारत माता के परिधानों में सुश्री प्रियल राठौर तिंरगा झंडा हाथों में लेकर चल रही थी। इसके साथ ही अनेक युवा ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। बैंड पर देशभक्ति की स्वर लहरिया बिखर रही थी। कई युवा तिरंगा लिए भारत माता की जय घोष लगाते हुए चल रहे थे। बोहरा गली चौराहे से बोहरा समाज के इजी स्काउट बैण्ड की टीम के 25 युवा बैंड पर देशभक्ति की स्वर लहरिया बिखेर रहे थे। इसके साथ ही बोहरा समाज के 25 से अधिक समाज जन तिरंगा लिए चल रहे थे। गौ सेवक पार्थ जोशी तोप से फूलों की वर्षा कर रहे थे। भारत माता चौराहे पर भूतपूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिक चतर सिंह गहलोत सहित उनके 25 सैनिक साथियों का जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मान किया गया। मार्ग में स्थान स्थान पर 25 से अधिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों एवं नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत सम्मान किया गया। श्याम काबरा ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा में धनवंतरी पीठ के महामंडलेश्वर सुरेशानंद शास्त्री, आसन दरिया महंत लाला नाथ योगी, पायलट बाबा आश्रम के महंत योगीराज रंजन स्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, नगर पालिका नीमच की अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, भाजपा नेता राकेश भारद्वाज, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, पवन पाटीदार, विजय बाफना अनिल सिंह परिहार, जयप्रकाश पुरोहित, आयुष कोठारी, संजय गौहर, अमन दीवान, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, निलेश पाटीदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवंतिका मेहर सिंह जाट,ऋतु नागदा,वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा,श्याम काबरा, भारतीय किसान संघ के राधेश्याम धनगर, सुरेश धाकड़, पंजाबी समाज के हरभजन सलूजा, अग्रवाल समाज के ओमप्रकाश बंसल स्वतंत्र रोड लाइंस, दिगम्बर जैन समाज के जम्मू कुमार जैन, पोरवाल समाज के प्रकाश मंडवारिया, अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह जायसवाल, रुद्र पाराशर,ललित ग्वाला, विष्णु देव शर्मा, सत्यनारायण पाटीदार, ललित पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में हजारों का जन सैलाब सहभागी बना। इस अवसर पर भारतीय सैनिकों के पराक्रम के सम्मान में 251 फीट लम्बे तिरंगे को लोग गर्व के साथ लेकर चल रहे थे । कार्यक्रम का आभार लोकेश चांगल ने व्यक्त किया। ....... इनका कहना है। ........ भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना में उत्साह है। देशवासियों में भी उत्साह है। तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों की उपस्थिति सेना के सम्मान को दर्शाती है ।भारतीय सेना के पराक्रम को पूरा देश नमन करता है। उनके साहस का संसार में कोई सानी नहीं है। भारतीय सैनिकों को धन्यवाद है कि उन्होंने देश की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई - दिलीप सिंह परिहार, विधायक, नीमच, .... तिरंगा यात्रा में उपस्थित जन सैलाब इस बात को व्यक्त करता है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ भारत के लोगों में कितना आक्रोश है भारतीय सेना ने पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है सैनिकों के साहस का सभी सम्मान करते हैं। देश की सुरक्षा पर आंच आ जाए तो सभी सैनिक मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सभी देशवासियों में अभी जोश और उत्साह है। और गौरव का भाव है।- स्वाति गौरव चोपड़ा नगर पालिका नीमच अध्यक्ष, |