|
|
रोडवेज बस स्टैंड पर तंबाकू सेवन न करने की अपील की, तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में चेताया चित्तौड़गढ़ : सुख सेवा संस्थान नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र चित्तौड़गढ़ द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी अमित कुमार चेचानी ने बताया कि रविवार को इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के रोडवेज बस स्टैंड पर संस्थान के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा तंबाकू और उसके उत्पाद के सेवन से दुष्प्रभावों के बारे में यात्रियों और वहां उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी। संस्थान सचिव प्रभात शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों तथा इसके प्रारंभिक लक्षणों के बारे में भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया। संस्थान अध्यक्ष गफ्फार पठान ने इस अवसर पर युवाओं से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस आमजन में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर नशा न करने की अपील के पोस्टर और स्टीकर के माध्यम से तंबाकू का सेवन न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राजस्थान राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह तोमर, आशीष भाई, नरेश भाई गोविंद भाई, दिनेश भाई, राजू भाई, विजेंद्र सिंह शेखावत आदि का सहयोग रहा। रिपोर्ट :राजकुमार गोयल |