|
|
भीलवाड़ा : सांसद दामोदर अग्रवाल के निवेदन से भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा भीलवाड़ा के टेक्सटाइल व्यवसाय एवं भाजपा से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमस्वरूप गर्ग को उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपभोगकर्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया था । मनोनयन के पश्चात zrucc की पहली बैठक जयपुर में रेल भवन में आयोजित बैठक में राजस्थान के अलावा हरियाणा गुजरात पंजाब का भी क्षेत्र लगता है इसके प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए क्षेत्र से तीन सांसदों ने भी बैठक में भाग लिया । सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि बैठक में सदस्य प्रेम गर्ग ने भीलवाड़ा से मुंबई व दिल्ली की ट्रेन बढाई जाने पर पुर जोर बात रखी और कहा 2006 में भी मीटर गेज के समय भी भीलवाड़ा से दिल्ली के लिए दो गाड़ियां थी, बीच में मुंबई के लिए सप्ताह में 3 दिन दो ट्रेन रही । अब जबकि भीलवाड़ा देश भर में वस्त्र उद्योग का मैनचेस्टर होकर परोक्ष परोक्ष रूप से एक लाख लोगों को रोजगार मुहैया करता है जिसमें देश भर के अनेक राज्यों से रोजगार एवं व्यापार के लिए आम जन का आवागमन होता है अतः ट्रेन बढाई जाने पर गंभीरता से कार्य योजना बनाई जानी नितांत आवश्यक है । साथ ही मुंबई के तीन फेरे साप्ताहिक को पुन चालू करना चाहिए । योगनगरी-उदयपुर एक्सप्रेस में भीलवाड़ा से यात्री भार अपेक्षाकृत अधिक होने से कंफर्म सीट की बहुत असुविधा रहती है जबकि पूर्व में सांसद दामोदर अग्रवाल ने पत्र लिखकर कोच बढ़ाए जाने की प्रयास किया परंतु विभाग द्वारा इस और कोई संभावना व्यक्त नहीं की और कुछ नहीं बढ़ाई जबकि समय इस गाड़ी में कोच मात्र 16/17 ही रहते हैं जबकि आमतौर पर एक कोच रेट में भविष्य 24 कोच लगाई जा सकते हैं। ZRUCC सदस्य प्रेम स्वरूप गर्ग ने बताया की उदयपुर से असारवा की ट्रेन को भी उदयपुर से अजमेर तक विस्तार हेतु सांसद द्वारा लिखा गया है। रिपोर्ट : राजकुमार गोयल |