|
|
माई सिटी टॉपर्स सम्मान समारोह में 200 से अधिक मेधावी विद्यार्थी सम्मानित भीलवाड़ा : गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (GITS) उदयपुर एवं द आइंस्टीन एकेडमी भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में माई सिटी टॉपर्स सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया समारोह में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले जिले के 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा मुख्य अतिथि प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पी. के. जैन तथा विशिष्ट अतिथि गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के फाइनेंस कंट्रोलर श्री बी. एल. जांगिड़ रहे डॉ. पी. के. जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंक महत्वपूर्ण हैं लेकिन जीवन में सफलता का एकमात्र पैमाना नहीं हैं विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए उन्होंने इंजीनियरिंग मेडिकल कॉमर्स आर्ट्स डिफेंस सिविल सर्विसेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी बी. एल. जांगिड़ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों से बच्चों की रुचि को समझकर करियर चयन में सहयोग करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है कार्यक्रम को सफल बनाने में द आइंस्टीन एकेडमी के फिजिक्स प्राध्यापक शिवराम जोगी का विशेष योगदान रहा आयोजकों ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। रिपोर्ट : राजकुमार गोयल |