|
|
काम बंद करने के आदेश थे उसके बावजूद निर्माण किया ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने के आदेश नियमों को ताक में रखकर व्यावसायिक भूखंड की नीलामी पर भी कलेक्टर ने कार्मिकों से किए सवाल नहीं दे पाए जवाब? सूत्रों की माने तो परिषद में बैठे कर्मचारियों ने कई जमीनों की की हेरफेर, अपने ही लेआउट प्लान में अपनी ही सरकारी जगह को अन्य प्लाट बताया परिषद ने नाले के समीप बिना अधिकारियों की रिपोर्ट के सार्वजनिक शौचालय को क्षतिग्रस्त मानकर तोड़ दिया कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए प्रतापगढ़। एक किमी लंबे विवादित नाले का निरीक्षण करने पहुंचीं जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया ने नगर परिषद की लापरवाही पर तीखे तेवर दिखाए। धमोतर दरवाजा से देवगढ़ दरवाजा तक निरीक्षण में नाले की हालत बदतर मिली—जगह-जगह अतिक्रमण, गंदगी और अधूरा निर्माण। जानलेवा स्थिति देखकर कलेक्टर ने मौके पर कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। काम रोकने के आदेश के बावजूद निर्माण कराने पर जिम्मेदार ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। सफाई में ढिलाई पर भी कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने साफ कहा—अब लापरवाही नहीं, जवाबदेही तय होगी। रिपोर्ट : मुकेश पाटीदार |