मंदसौर। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति एवं थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मोहर्रम का जुलूस आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना के साथ निकालें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व पूर्ण शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न होगा।
मोहर्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जुलूस मार्गों पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मोहर्रम पर सीतामऊ पुलिस अलर्ट : भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम