|
|
विकासखंड स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में दिए गए निर्देश नीमच । जिले में जून से 30 जून 2026 तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के संबंध में शुक्रवार को जावद में विकासखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम जावद सुश्री प्रीति संघवी ने अभियान की सफलता के लिए अधिकारियों क आवश्यक निर्देश दिए हैं । *एसडीएम ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग का संयुक्त टीकाकरण दल प्रथम दिवस 90 प्रतिशत लक्ष्य का टीकाकरण सुनिश्चित करे। 0-5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो टीकाकरण से वंचित न रहे।शिक्षा विभाग ग्राम शिक्षा रजिस्टर अनुसार 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सूची बनाकर 1 दिवस पूर्व अभिभावकों को पोलियो बूथ पर आने हेतु प्रेरित करे।समस्त नगरीय निकाय कचरा संग्रहण वाहन पर पोलियो जिंगल से प्रचार करें। प्रत्येक पंचायत में सचिव, सरपंच व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनजागरूकता कर पात्र बच्चों को खुराक पिलाने हेतु प्रेरित करें। कार्यपालन यंत्री विद्युत 27 जून से 30 जून तक नयागांव, जावद, सरवानिया महाराज, डीकेन, रतनगढ़, झांतला, सिंगोली के सभी कोल्ड चैन प्वाइंट पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। बीएमओ द्वारा प्रस्तुत समग्र विहीन गर्भवती महिलाओं की सूची पर सीईओ जनपद व सीएमओ समग्र बनवाने की कार्यवाही करें। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन मुजाल्दे ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार, सीईओ जनपद जावद, सीएमओ न जावद, सीडीपीओ जावद-रतनगढ़, विद्युत विभाग व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। |