|
|
-पाथवे लोकार्पण, कुआं पूजन के साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी हुआ नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच ने विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता एवं पार्षद श्री राजेश लालवानी व राजस्व कॉलोनी विकास समिति के सदस्यों के विशेष आतिथ्य में रविवार 19 जुलाई को राजस्व कॉलोनी स्थित बगीचे में नपा द्वारा सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में 12 लाख की लागत से किए गए पाथवे निर्माण का लोकार्पण, विधायक निधि एवं कालोनी वासियों के सहयोग से विकसित किए गए कुए का पूजन व पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र वासियों को सौगात प्रदान की। कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा व श्रीमती सुचित्रा परिहार ने पार्षद श्री राजेश लालवानी एवं वार्ड वासियों के साथ बगीचे में हुए पाथवे निर्माण एवं कुए के कार्य का लोकार्पण किया व विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपते हुए पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उपस्थित वार्ड के महिला पुरुषों ने रोपे गये पौधों की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें पेड़ के रूप में विकसित करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर विधायक श्री परिहार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है और यह तभी संभव है जब हम सभी पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें और उन्हें पेड़ के रूप में बड़ा करें। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और पर्यावरण की सुरक्षा तभी हो पाएगी जब हम पौधारोपण के साथ-साथ रौपे गए पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेंकर उस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री राजेश लालवानी, राजस्व कॉलोनी के श्री संजय किलेवाला, श्री अशोक अग्रवाल (एलआईसी), श्री हरीश दुआ, श्री नंद कुमार जैन( नंदू सर्राफ), श्री दर्शन सिंह गांधी,श्री अशफाक भाई बोहरा, श्री दीपू आसवानी, श्री यशवंत मोटवानी, श्री डॉक्टर जायसवाल,श्री संजय पवार, श्री मनोज अग्रवाल, श्री मनोज दुआ, श्री मधुसूदन खंडेलवाल, नगर पालिका के बगीचा शाखा प्रभारी श्री महावीर जैन,श्रीमती रजिया अहमद, श्रीमती गोदावरी लालवानी,श्रीमती अनीता अग्रवाल,श्रीमती अनीता समदानी,श्रीमती तृप्ति दुआ, श्रीमती अलका खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व बगीचा शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान राजस्व कॉलोनी वासियों ने विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार व नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का राजस्व कॉलोनी के उद्यान क्रमांक 1 में नवीन पाथवे निर्माण व कुए का कार्य करवाने पर आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन भी किया। श्रीमती चोपड़ा ने राजस्व कॉलोनी बगीचे को खूबसूरत स्वरूप देने और उसकी बराबर देखरेख करने के लिए राजस्व कॉलोनी वासियों द्वारा गठित समिति की सराहना करते हुए कहा कि अन्य क्षेत्र के रहवासी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने यहां के बगीचे की जिम्मेदारी संभालेंगे तो नगर पालिका उन्हें पूरा सहयोग करेगी. |