|
|
सभी विभागों में सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत नॉन-अटेंडेड न रहे – कलेक्टर निर्माणाधीन सभी आंगनवाड़ी भवनों को एक माह में पूर्ण करवाएं – कलेक्टर समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को दिए निर्देश आगर-मालवा : जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कर्मयोगी iGOT पोर्टल पर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं और निर्धारित प्रशिक्षण कार्य ऑनलाइन पूर्ण करें। साथ ही पंजीयन संबंधी जानकारी तत्काल प्रस्तुत करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष, आगर में जिला अधिकारियों की समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती यादव ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग ए ग्रेड हासिल करें। ग्रेडिंग माह की शिकायतें सोमवार शाम तक संतुष्टिपूर्वक बंद करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने नॉन-अटेंडेड शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एक भी शिकायत नॉन-अटेंडेड न रहे। सभी विभागों के अधिकारी अपनी शिकायतें स्वयं देखें और उनका ऑनलाइन निराकरण दर्ज करें। कलेक्टर ने नॉन-अटेंडेड शिकायत वाले तथा निम्न गुणवत्ता का निराकरण दर्ज करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सीमांकन प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। सभी राजस्व अधिकारी स्वयं सीमांकन प्रकरण देखें और सुनिश्चित करें कि सभी सीमांकन प्रकरणों का सकारात्मक निराकरण हो। निर्देश के बावजूद सीमांकन प्रकरणों का सकारात्मक निराकरण न करने वाले पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती यादव ने सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के निर्माणाधीन सभी आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण करवाकर कार्य पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र जारी करना सुनिश्चित करें। |
सभी विभागों में सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत नॉन-अटेंडेड न रहे – कलेक्टर
निर्माणाधीन सभी आंगनवाड़ी भवनों को एक माह में पूर्ण करवाएं – कलेक्टर
समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को दिए निर्देश
आगर-मालवा : जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कर्मयोगी iGOT पोर्टल पर अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं और निर्धारित प्रशिक्षण कार्य ऑनलाइन पूर्ण करें। साथ ही पंजीयन संबंधी जानकारी तत्काल प्रस्तुत करें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष, आगर में जिला अधिकारियों की समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती यादव ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग ए ग्रेड हासिल करें। ग्रेडिंग माह की शिकायतें सोमवार शाम तक संतुष्टिपूर्वक बंद करवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने नॉन-अटेंडेड शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एक भी शिकायत नॉन-अटेंडेड न रहे। सभी विभागों के अधिकारी अपनी शिकायतें स्वयं देखें और उनका ऑनलाइन निराकरण दर्ज करें। कलेक्टर ने नॉन-अटेंडेड शिकायत वाले तथा निम्न गुणवत्ता का निराकरण दर्ज करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सीमांकन प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। सभी राजस्व अधिकारी स्वयं सीमांकन प्रकरण देखें और सुनिश्चित करें कि सभी सीमांकन प्रकरणों का सकारात्मक निराकरण हो। निर्देश के बावजूद सीमांकन प्रकरणों का सकारात्मक निराकरण न करने वाले पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती यादव ने सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के निर्माणाधीन सभी आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण करवाकर कार्य पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र जारी करना सुनिश्चित करें।