SSE NEWS
मंदसौर। समाजसेवा रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मालवा स्टार सेवा संस्थान ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप चरेड (ब्लड स्टार) ने संगठन के विस्तार, सेवा गतिविधियों को नई गति देने और प्रदेशभर में जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार भेरूलाल नायक को प्रदेश अध्यक्ष तथा ललित खारोल को प्रदेश संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला स्तर पर पंकज पटेल पाटीदार को जिला अध्यक्ष दीपक गोस्वामी को जिला उपाध्यक्ष, रजनीश पाटीदार को जिला सचिव राहुल सोलंकी को जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह खेमावत को जिला संगठन मंत्री तथा मनोज गुर्जर को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष दिलीप चरेड (ब्लड स्टार) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदों का वितरण नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संस्थान की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ रक्तदान, मानव सेवा सामाजिक जागरूकता जरूरतमंदों की सहायता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मालवा स्टार सेवा संस्थान की सेवा गतिविधियों का विस्तार प्रदेश के अधिक से अधिक जिलों तक किया जाएगा तथा युवाओं को रक्तदान, समाजसेवा और मानवीय कार्यों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्थान सेवा सहयोग और मानवता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।