• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • देश : पांच साल पुराने राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस.... तहसीलदार कुलभूषण शर्मा —रतलाम शहर तहसील में आए अभी करीब 20 दिन हुए, मामला संज्ञान में आते ही दो दिन में 9 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी की....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • रतलाम। राजस्व प्रकरणों के समय पर निराकरण और लंबित मामलों को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त उज्जैन संभाग के निर्देशों के बावजूद न्यायालयीन प्रकरणों में जांच एवं तथ्यात्मक प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं होने के मामले में कलेक्टर द्वारा तहसीलदार रतलाम शहर कुलभूषण शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। 

    वहीं इस कार्रवाई के बाद तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि रतलाम शहर तहसीलदार के पद पर उनकी नियुक्ति करीब 20 दिन पूर्व ही हुई है और संबंधित लंबित प्रकरण उनके कार्यकाल से पहले के हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने महज दो दिन में सभी संबंधित 9 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी कर ली है और प्रतिवेदन सोमवार को कलेक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार आयुक्त उज्जैन संभाग के न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में कलेक्टर न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 04, 05, 06, 09, 011, 012, 014, 015 एवं 016/अ-21/2021-22 में आवश्यक जांच एवं तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के लिए प्रकरण तहसीलदार रतलाम शहर के स्तर पर भेजे गए थे। संबंधित भूमियों के वर्तमान उपयोग एवं मौके की स्थिति से संबंधित जांच प्रतिवेदन सात दिवस में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम ग्रामीण के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना था।

    6 अगस्त को हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान इन मामलों के लंबे समय से लंबित होने की बात सामने आई। प्रशासन की ओर से जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है कि जांच प्रतिवेदन समय पर प्राप्त नहीं होने के कारण प्रकरणों का निराकरण प्रभावित हुआ तथा न्यायालयीन कार्यवाही समय-सीमा में पूरी नहीं हो सकी।

    इसी आधार पर तहसीलदार रतलाम शहर कुलभूषण शर्मा से दो दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

    कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि उनकी रतलाम शहर तहसीलदार के रूप में नियुक्ति अभी करीब 20 दिन पूर्व ही हुई है। उनके अनुसार संबंधित प्रकरण उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले से लंबित थे।

    उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों की जानकारी उन्हें लगभग दो दिन पहले मिली और जानकारी मिलते ही उन्होंने सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दी।

    तहसीलदार शर्मा के मुताबिक संबंधित कुल 9 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी कर दी गई है और अब सोमवार को कलेक्टर अजय कटेसरिया के न्यायालय में संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। उनका कहना है कि प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही पूरी कर दी गई है और अब रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष पहुंचाई जाएगी।

    तहसीलदार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन प्रकरणों को लेकर कार्रवाई की जा रही है वे उनके पदभार संभालने से पहले से लंबित थे। उनके अनुसार संबंधित कार्य मूल रूप से जांच एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करने से जुड़ा था और मामला सामने आते ही उन्होंने इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया।

    अब इस पूरे मामले में कलेक्टर कार्यालय द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण और तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रतिवेदन पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। एक ओर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने वर्षों से लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का संदेश दिया है वहीं तहसीलदार कुलभूषण शर्मा का पक्ष सामने आने के बाद यह तथ्य भी महत्वपूर्ण हो गया है कि संबंधित प्रकरण उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले के हैं और उनके अनुसार वर्तमान में 9 प्रकरणों की आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

    सैलाना क्षेत्र में तहसीलदार कुलभूषण शर्मा विगत 1 वर्ष (जुलाई से जुलाई, 1 साल 4 दिन) के कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक/विभागीय स्तर पर जनहित में किए गए कार्य सराहनीय रहे हैं। इस पूरे कार्यकाल के दौरान अधिकारी की कार्यशैली से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक पूर्ण रूप से संतुष्ट नज़र आए।

    ​अपने 1 वर्ष से अधिक के इस कार्यकाल में उन्होंने न केवल जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना, बल्कि उनका त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया। सैलाना एवं आसपास के आदिवासी ग्रामीण अंचलों में उनके द्वारा किए गए कार्यों की बेहतर रिपोर्टिंग और सकारात्मक छवि रही है।

    अब निगाहें सोमवार को प्रस्तुत होने वाले प्रतिवेदन और प्रशासनिक स्तर पर होने वाली आगामी कार्रवाई पर रहेंगी।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश : पांच साल पुराने राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस.... तहसीलदार कुलभूषण शर्मा —रतलाम शहर तहसील में आए अभी करीब 20 दिन हुए, मामला संज्ञान में आते ही दो दिन में 9 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी की....

    JITENDRA KUMAWAT   - रतलाम
    देश
    देश   - रतलाम[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    रतलाम। राजस्व प्रकरणों के समय पर निराकरण और लंबित मामलों को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त उज्जैन संभाग के निर्देशों के बावजूद न्यायालयीन प्रकरणों में जांच एवं तथ्यात्मक प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं होने के मामले में कलेक्टर द्वारा तहसीलदार रतलाम शहर कुलभूषण शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। 

    वहीं इस कार्रवाई के बाद तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि रतलाम शहर तहसीलदार के पद पर उनकी नियुक्ति करीब 20 दिन पूर्व ही हुई है और संबंधित लंबित प्रकरण उनके कार्यकाल से पहले के हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद उन्होंने महज दो दिन में सभी संबंधित 9 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी कर ली है और प्रतिवेदन सोमवार को कलेक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार आयुक्त उज्जैन संभाग के न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में कलेक्टर न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 04, 05, 06, 09, 011, 012, 014, 015 एवं 016/अ-21/2021-22 में आवश्यक जांच एवं तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के लिए प्रकरण तहसीलदार रतलाम शहर के स्तर पर भेजे गए थे। संबंधित भूमियों के वर्तमान उपयोग एवं मौके की स्थिति से संबंधित जांच प्रतिवेदन सात दिवस में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम ग्रामीण के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना था।

    6 अगस्त को हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान इन मामलों के लंबे समय से लंबित होने की बात सामने आई। प्रशासन की ओर से जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है कि जांच प्रतिवेदन समय पर प्राप्त नहीं होने के कारण प्रकरणों का निराकरण प्रभावित हुआ तथा न्यायालयीन कार्यवाही समय-सीमा में पूरी नहीं हो सकी।

    इसी आधार पर तहसीलदार रतलाम शहर कुलभूषण शर्मा से दो दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

    कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि उनकी रतलाम शहर तहसीलदार के रूप में नियुक्ति अभी करीब 20 दिन पूर्व ही हुई है। उनके अनुसार संबंधित प्रकरण उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले से लंबित थे।

    उन्होंने कहा कि इन प्रकरणों की जानकारी उन्हें लगभग दो दिन पहले मिली और जानकारी मिलते ही उन्होंने सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दी।

    तहसीलदार शर्मा के मुताबिक संबंधित कुल 9 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी कर दी गई है और अब सोमवार को कलेक्टर अजय कटेसरिया के न्यायालय में संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। उनका कहना है कि प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही पूरी कर दी गई है और अब रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष पहुंचाई जाएगी।

    तहसीलदार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन प्रकरणों को लेकर कार्रवाई की जा रही है वे उनके पदभार संभालने से पहले से लंबित थे। उनके अनुसार संबंधित कार्य मूल रूप से जांच एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करने से जुड़ा था और मामला सामने आते ही उन्होंने इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया।

    अब इस पूरे मामले में कलेक्टर कार्यालय द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण और तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रतिवेदन पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। एक ओर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने वर्षों से लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का संदेश दिया है वहीं तहसीलदार कुलभूषण शर्मा का पक्ष सामने आने के बाद यह तथ्य भी महत्वपूर्ण हो गया है कि संबंधित प्रकरण उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले के हैं और उनके अनुसार वर्तमान में 9 प्रकरणों की आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।

    सैलाना क्षेत्र में तहसीलदार कुलभूषण शर्मा विगत 1 वर्ष (जुलाई से जुलाई, 1 साल 4 दिन) के कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक/विभागीय स्तर पर जनहित में किए गए कार्य सराहनीय रहे हैं। इस पूरे कार्यकाल के दौरान अधिकारी की कार्यशैली से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक पूर्ण रूप से संतुष्ट नज़र आए।

    ​अपने 1 वर्ष से अधिक के इस कार्यकाल में उन्होंने न केवल जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना, बल्कि उनका त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया। सैलाना एवं आसपास के आदिवासी ग्रामीण अंचलों में उनके द्वारा किए गए कार्यों की बेहतर रिपोर्टिंग और सकारात्मक छवि रही है।

    अब निगाहें सोमवार को प्रस्तुत होने वाले प्रतिवेदन और प्रशासनिक स्तर पर होने वाली आगामी कार्रवाई पर रहेंगी।

    रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत 

  • देश: रतलाम में गूंजेगा देशभक्ति और सनातन आस्था का स्वर, 1111 दीपों से होगी अमर बलिदानियों की महाआरती हिंदू जागरण मंच रतलाम का आयोजन 10 अगस्त को अमरेश्वर महादेव मंदिर पर होगा भव्य कार्यक्रम, शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील...

    देश:
    देश   - रतलाम[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में गूंजेगा देशभक्ति और सनातन आस्था का स्वर, 1111 दीपों से होगी अमर बलिदानियों की महाआरती हिंदू जागरण मंच रतलाम का आयोजन 10 अगस्त को अमरेश्वर महादेव मंदिर पर होगा भव्य कार्यक्रम, शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील...

    रतलाम में गूंजेगा देशभक्ति और सनातन आस्था का स्वर, 1111 दीपों से होगी अमर बलिदानियों की महाआरती हिंदू जागरण मंच रतलाम का आयोजन 10 अगस्त को अमरेश्वर महादेव मंदिर पर होगा भव्य कार्यक्रम, शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील...
    देश   - रतलाम[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: डोडाचूरा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 529 किलो 690 ग्राम मादक पदार्थ बरामद....

    देश:
    देश   - मंदसौर[09-08-2026]

    डोडाचूरा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 529 किलो 690 ग्राम मादक पदार्थ बरामद....
    देश   - मंदसौर[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: आलोट रतलाम में शासकीय कन्या अजा सीनियर छात्रावास की छात्राओं का गंभीर आरोप अधीक्षिका पर मारपीट जबरन काम पैसे वसूलने जान से मारने की धमकी और अभद्र व्यवहार का आरोप ABVP ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा तहसीलदार ने 8 दिन में कार्रवाई का आश्वासन....

    आलोट रतलाम में शासकीय कन्या अजा सीनियर छात्रावास की छात्राओं का गंभीर आरोप अधीक्षिका पर मारपीट जबरन काम पैसे वसूलने जान से मारने की धमकी और अभद्र व्यवहार का आरोप ABVP ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा तहसीलदार ने 8 दिन में कार्रवाई का आश्वासन....
    देश   - रतलाम[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: पांच साल पुराने राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस.... तहसीलदार कुलभूषण शर्मा —रतलाम शहर तहसील में आए अभी करीब 20 दिन हुए, मामला संज्ञान में आते ही दो दिन में 9 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी की....

    पांच साल पुराने राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस....  तहसीलदार कुलभूषण शर्मा —रतलाम शहर तहसील में आए अभी करीब 20 दिन हुए, मामला संज्ञान में आते ही दो दिन में 9 प्रकरणों की कार्रवाई पूरी की....
    देश   - रतलाम[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बोल बम के जयकारों से गूंजा सैलाना, ढोल-डीजे की धुन पर निकली भव्य कावड़ यात्रा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से निकली यात्रा, चिंताहरण गणेश मंदिर में पूजन के बाद उज्जैन महाकाल के लिए कावड़ियों ने किया प्रस्थान...

    बोल बम के जयकारों से गूंजा सैलाना, ढोल-डीजे की धुन पर निकली भव्य कावड़ यात्रा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से निकली यात्रा, चिंताहरण गणेश मंदिर में पूजन के बाद उज्जैन महाकाल के लिए कावड़ियों ने किया प्रस्थान...
    देश   - रतलाम[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी सेंध! सात बाल अपचारी गार्ड से मारपीट कर फरार, छह पकड़े गए… एक की तलाश जारी.....

    रतलाम में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी सेंध! सात बाल अपचारी गार्ड से मारपीट कर फरार, छह पकड़े गए… एक की तलाश जारी.....
    देश   - रतलाम[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सैलाना नगर परिषद में फिर गरमाया सियासी पारा! अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला के खिलाफ दोबारा कानूनी मोर्चे की तैयारी हाईकोर्ट के पुराने मामले के बाद नई रिट की चर्चा तेज

    सैलाना नगर परिषद में फिर गरमाया सियासी पारा! अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला के खिलाफ दोबारा कानूनी मोर्चे की तैयारी हाईकोर्ट के पुराने मामले के बाद नई रिट की चर्चा तेज
    देश   - रतलाम[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: रतलाम में PM आवास के 208 फ्लैटों पर ताले का मामला गरमाया पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने मुख्य सचिव से मांगी उच्चस्तरीय जांच आवंटन निरस्त किए बिना परिवारों को बेदखल करने का आरोप सामान बाहर फेंकने और महिलाओं व बच्चों को निकालने का भी लगाया आरोप

    देश:
    देश   - नीमच[09-08-2026]

    रतलाम में PM आवास के 208 फ्लैटों पर ताले का मामला गरमाया पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने मुख्य सचिव से मांगी उच्चस्तरीय जांच आवंटन निरस्त किए बिना परिवारों को बेदखल करने का आरोप सामान बाहर फेंकने और महिलाओं व बच्चों को निकालने का भी लगाया आरोप
    देश   - नीमच[09-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जियो टावर से केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा सरवन पुलिस की बड़ी सफलता रात के अंधेरे में बदमाशों ने काटी थी हजारों की केबल मौके से मिला मोबाइल बना अहम सुराग, एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा.....

    देश:
    देश   - रतलाम[08-08-2026]

    जियो टावर से केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा सरवन पुलिस की बड़ी सफलता रात के अंधेरे में बदमाशों ने काटी थी हजारों की केबल मौके से मिला मोबाइल बना अहम सुराग, एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा.....
    देश   - रतलाम[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: सैलाना में कौशल का महाकुंभ 900 युवाओं को मिले प्रमाण पत्र रोजगार मेले में कंपनियों ने खोले अवसरों के द्वार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कौशल दीक्षांत समारोह एवं रोजगार मेला संपन्न युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर....

    सैलाना में कौशल का महाकुंभ  900 युवाओं को मिले प्रमाण पत्र रोजगार मेले में कंपनियों ने खोले अवसरों के द्वार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कौशल दीक्षांत समारोह एवं रोजगार मेला संपन्न  युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर....
    देश   - रतलाम[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: तिरंगे के रंग में रंगेगा रतलाम! 12 अगस्त को युवा मोर्चा निकालेगा भव्य तिरंगा बाइक रैली, प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर होंगे शामिल...

    तिरंगे के रंग में रंगेगा रतलाम! 12 अगस्त को युवा मोर्चा निकालेगा भव्य तिरंगा बाइक रैली, प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर होंगे शामिल...
    देश   - रतलाम[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: जावरा में लायन्स क्लब की अनूठी पहल, जन्मदिन पर जरूरतमंद मरीजों को बांटे निशुल्क चश्मे और दवाइयां लायन्स नेत्र चिकित्सालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित, मरीजों की कुशलक्षेम पूछकर स्वास्थ्य संबंधी जरूरी निर्देश भी दिए....

    जावरा में लायन्स क्लब की अनूठी पहल, जन्मदिन पर जरूरतमंद मरीजों को बांटे निशुल्क चश्मे और दवाइयां लायन्स नेत्र चिकित्सालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित, मरीजों की कुशलक्षेम पूछकर स्वास्थ्य संबंधी जरूरी निर्देश भी दिए....
    देश   - रतलाम[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सरवन में बंद जीनिंग फैक्ट्री में ₹2 लाख की चोरी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों ने कबूली चोरी माल बरामदगी पर पुलिस की जांच जारी....

    बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सरवन में बंद जीनिंग फैक्ट्री में ₹2 लाख की चोरी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों ने कबूली चोरी माल बरामदगी पर पुलिस की जांच जारी....
    देश   - रतलाम[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • देश: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कालेज में 85 पौधे रौपे

    देश:
    देश   - आगर मालवा[08-08-2026]

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कालेज में 85 पौधे रौपे
    देश   - आगर मालवा[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • राशन घोटाले पर बड़ा एक्शन: गढ़ीगमना की उचित मूल्य दुकान में 1.59 लाख का खाद्यान्न स्टॉक गायब, चार पर FIR मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के वाहन से गेहूं के 30 कट्टे ले जाते पकड़े गए, जांच में 4 हजार किलो गेहूं, 1 हजार किलो चावल और 40 किलो शक्कर कम मिली....

    राशन घोटाले पर बड़ा एक्शन:

     गढ़ीगमना की उचित मूल्य दुकान में 1.59 लाख का खाद्यान्न स्टॉक गायब, चार पर FIR मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के वाहन से गेहूं के 30 कट्टे ले जाते पकड़े गए, जांच में 4 हजार किलो गेहूं, 1 हजार किलो चावल और 40 किलो शक्कर कम मिली....
    देश   - रतलाम[08-08-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin