|
|
भीलवाड़ा : संगम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर.रंगनाथन की 134 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में नेशनल लाईब्रेरियन्स डे मनाया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय सभागार में आयोजित जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करूणेश सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया कि डॉ. रंगनाथन द्वारा प्रतिपादित पुस्तकालय विज्ञान के पांचों सिद्धान्त आधुनिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के युग में भी प्रासंगिक है। विशिष्ठ अतिथि डॉ. आलोक कुमार कुलसचिव ने कहा कि पुस्तकालय विज्ञान विषय में बढ़ते रोजगार के अवसर इस अध्ययन क्षेत्र का समाज में महत्व को दर्शा रहे हैं। वित्त नियंत्रक आयुष जैन ने पुस्तकालय संसाधनों को समय के साथ अद्यतन करने की आवश्यकता का आव्हान किया। अध्यक्षता कर रहे कला एवं मानवीकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राज कुमार चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल शर्मा ने डॉ. एस.आर.रंगनाथन का जीवन परिचय देते हुए पुस्तकालय विज्ञान विषय में उनके अद्वितीय योगदान का विस्तृत उल्लेख किया। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |