|
|
क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया जाएगा समाधान ग्रामीण जनों से शिविर का लाभ उठाने का आव्हान आगर : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में 7 अगस्त 2026 से जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को बड़ोद जनपद क्षेत्र की क्लस्टर ग्राम पंचायत गंगापुर में जन विश्वास शिविर आयोजित किया जा रहाहै। शिविर में ग्राम पंचायत गंगापुर क्लस्टर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका यथासंभव तत्काल निराकरण किया जाएगा। जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव नहीं होगा, उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे तथा अधिकतम 7 दिवस की अवधि में समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें।। |