|
|
धार जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के निसरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद घर ले गई 14 माह की मासूम बालिका की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल से इलाज के दौरान दिया सिरप पिलाने के कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, धार से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |