|
चीताखेडा । पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब स.अ.व.के यौमे विलादत जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व कल बुधवार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी अंजुमन कमेटी पूर्व सदर जहूर शेख, नायाब पूर्व सदर सलीम मंसूरी ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब स.अ.व.के 1501 वां यौमे पैदाइश( जन्मोत्सव ) जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर कल 26 अगस्त 2026 बुधवार को सुबह 8 बजे बस स्टैंड के पास स्थित जामा मस्जिद से बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ पूरे शानो-शौकत के साथ जलसे के रूप में प्रारंभ होगा जो निर्धारित मार्ग चैनपुरा चौराहा,सदर बाजार,नीम चौक,माणक चौक,शैख मौहल्ला से गुजरता हुआ पुनः जामा मस्जिद परिसर पर खत्म होगा। तत्पश्चात ओलमाय हजरात सलातो सलाम पेश कर फातेहा के साथ सभी प्रोग्राम खत्म होंगे। इस अवसर पर जामा मस्जिद पर आकर्षक रंग-बिरंगे विद्युत बल्बों एवं फूल पन्नीयों, वंदनवार से जगमगाया गया है। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |