|
महर्षि अरविंद के विचार जन-जन तक पहुंचें - पद्मश्री मोहन नागर आगर मालवा : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा महर्षि अरविंद जयंती पर जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला स्तरीय व्याख्यानमाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री मोहन नागर (उपाध्यक्ष, जन अभियान परिषद), विधायक श्री मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री भेरू सिंह चौहान अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महर्षि अरविंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। अतिथियों का नवांकुर संस्थायओं एवं परामर्शदाता ने स्वाकगत वंदन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला समन्वहयक श्री देवेन्द्र शर्मा ने किए जा रहे कार्यों और महापुरूषों की जयंती मनाने के बारे में बताया। मुख्य अतिथि श्री मोहन नागर ने कहा कि महर्षि अरविंद ने शिक्षा नीति और अध्यात्म के लिए अपना जीवन समर्पित किया। वे क्रांतिकारी से महर्षि बने और अखंड भारत का सपना देखा। उन्होने महर्षि अरविंद के सम्पूेर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने कहा महर्षि अरविंद जी का जन्म 15 अगस्त 1872 पश्चिम बंगाल कोलकाता में हुआ था उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ रहा , वे स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी रहे हमें अरविंद बाहर से जी से अपने कर्म को के निर्वहन की प्रेरणा मिलती है कार्यक्रम को श्री गोपाल तेदारी ने भी संबोधित किया। युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।क्षेत्रीय विधायक श्री मधु गहलोत ने अपने उदबोधन में कहा प्रदेश सरकार ने महान पुरूषों की जयंती मनाना प्रारंभ किया है, आज का हर युवा सनातन धर्म को मानने लगा और बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने लगा है जिससे हमारा भारत अखंड भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी महर्षि अरविंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यनारायण सोनी ने किया एवं आभार श्री मदनलाल मालवीय ने माना। अंत में सामूहिक वंदे मातरम गान किया गया। जिला समन्वयक श्री देवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। |