|
कलेक्टर डॉ. मीना के मार्गदर्शन में सभी जिला अधिकारी मौके पर करेंगे जन-समस्याओं का निराकरण आगर-मालवा । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान के तहत जिला आगर-मालवा में भी जनविश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में 29 अगस्त 2026, शनिवार को नलखेड़ा क्षेत्र की क्लस्टर ग्राम पंचायत हिरणखेड़ी में जिला स्तरीय जनविश्वास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। साथ ही शासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित हितग्राहीमूलक, स्वरोजगारमूलक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी तथा उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ उठाएं। |