|
सिंगोली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देश एवं प्रदेशभर में समरसता संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जावद विधानसभा के रतनगढ़ मंडल की अंतिम पंचायत बाणदा के गांव जेतलिया में आज संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प अभियान कलश वंदन यात्रा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के साथ पधारे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक श्री ओमप्रकाश जी सखलेचा का ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री जसवंत जी बंजारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री ओमप्रकाश जी सखलेचा ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के जीवन, उनके विचारों एवं समाज में समरसता स्थापित करने के लिए दिए गए संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज का जीवन हमें सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाता है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में एकता और सद्भाव को और मजबूत किया जा सकता है। कलश वंदन यात्रा के गांव में भ्रमण के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा एवं आत्मीयता के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया। माननीय विधायक महोदय श्री सखलेचा जी ने गांव बाणदा के वरिष्ठ महानुभाव का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। यात्रा में मंडल पदाधिकारी मंडल उपाध्यक्ष श्री पिंकेश जी मंडोवरा , मंडल उपाध्यक्ष श्री नितेश सेन, राजेंद्र धाकड़, मीडिया प्रभारी अशोक मेघवंशी, सरपंच प्रतिनिधि शिवराज भील भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, ग्रामवासी, प्रशासनिक अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। समरसता संकल्प अभियान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संत रविदास जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में सामाजिक एकता एवं समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। पधारे अतिथियों का भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी श्री अशोक मेघवंशी, व साथी श्री शैतान गुर्जर, श्री शोभलाल भील, श्री जगदीश मेघवंशी,श्री पन्नालाल गुर्जर,श्री भागचंद भील, श्री कमलेश गुर्जर, श्री लालसिंह राजपुत, श्री रघुनाथ गुर्जर,श्री दिलीप गुर्जर, श्री हरिराम भील, श्री जयराम भील, सभी ने स्वागत अभिनंदन सम्मान किया कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर स्नेहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों एवं उपस्थित अतिथियों ने सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम में ग्रामीणों में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण रहा। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |