|
नीमच । डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण नीमच द्वारा बुधवार को नगर परिषद जावद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन व्यवस्थाओं के साथ विभिन्न योजनाओं एवं प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण में सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रकरणों में नियमानुसार समयबद्ध कार्यवाही करते हुए योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी कलेक्टर ने नगर परिषद में निर्माणाधीन कार्यालय भवन का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में उपयंत्री को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नामांतरण पंजी एवं दायरा रजिस्टर का भी निरीक्षण किया गया। दायरा रजिस्टर में नामांतरण के सभी प्रकरण पूर्ण रूप से दर्ज नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के उपयंत्री सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। |