|
नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए 47 जिला स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के क्लस्टरवार भ्रमण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी निर्धारित तिथियों में आवंटित क्लस्टर मुख्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर अभियान की गतिविधियों का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करेंगे तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। विकासखंडवार जावद में 14, मनासा में 20 तथा नीमच में 13 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की निगरानी, प्रगति का जायजा तथा आवश्यकतानुसार संबंधित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवंटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित अवधि के दौरान भ्रमण कर सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा भ्रमण संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। |