रतलाम। अशोकनगर स्थित प्रसिद्ध श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर परिसर में आगामी 13 सितंबर 2026 रविवार को श्री बजरंगबली महाराज की पुनः प्राण प्रतिष्ठा का पावन आयोजन किया जाएगा। कुछ समय पूर्व मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा बजरंगबली महाराज की प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी। इस घटना से श्रद्धालुओं एवं हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी। अब उसी स्थान पर विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान श्री बजरंगबली महाराज की पुनः प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
आयोजन को लेकर हिंदू समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा समस्त हिंदू बंधुओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है। आयोजन के तहत 13 सितंबर रविवार को प्रातः 11 बजे श्री बजरंगबली महाराज की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकजुटता का अवसर है। जिस स्थान पर धार्मिक आस्था को चोट पहुंची थी, वहीं पुनः बजरंगबली महाराज की स्थापना श्रद्धालुओं के लिए विशेष भावनात्मक और आध्यात्मिक महत्व रखती है।
आयोजकों ने समाजजनों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमापूर्ण तरीके से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार आयोजन में शामिल हों। साथ ही मंदिरों और धार्मिक स्थलों की मर्यादा एवं पवित्रता बनाए रखने के लिए सजग रहने का संदेश दिया गया है।
कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने सभी से समय पर पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य आरती में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत