|
चीताखेड़ा । जिले में निवासरत राठौर तेली समाज में आगामी दिवस 20 सितम्बर 2026 रविवार को दोपहर 12ः30 बजे से टाउन हॉल, दशहरा मैदान नीमच में 10 वां राज्य-स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता श्री कमलेश गहलोत चीताखेडा ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि राठौर तेली समाज द्वारा राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह सुचारू रूप से संपादित करने के लिए समाजजनों द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारिया की जा रही है। राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए मध्यप्रदेश के 55 जिलों से मेरिट सूची में अच्छे अंको से उर्तीण बालक-बालिकाएॅ सम्मिलित होंगे। जिनका सम्मान समाज के वरिष्ठजनों द्वारा किया जावेगा। श्री गेहलोत ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदद्वेश्य प्रतिभा को सम्मान, समाज का उत्थान है, ताकि उक्त बालक-बालिकाएॅ अपनी प्रतिभा के माध्यम से आगे बढकर समाज, परिवार एवं देश का नाम गौरवान्वित कर सके। |