|
चीताखेड़ा । मध्य प्रदेश में निवासरत राठौर तेली समाज का 10 वां राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आगामी दिवस 20 सितंबर 2026 रविवार को दोपहर 12ः30 बजे से टाउन हॉल, दशहरा मैदान नीमच में आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदेश के 300 मेधावी प्रतिभा पुरस्कृत होंगे। उपरोक्त जानकारी राठौर तेली समाज जिलाध्यक्ष शांतिलाल राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 12 वीं और कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में शामिल प्रतिमा को एक लाख रुपए से पुरस्कृत होंगे और 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने नई दिशा देने का यह पुनीत प्रयास किया है उन्हें सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। श्री राठौर ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर खंडवा,कसरावद, इंदौर, अशोक नगर और अलीराजपुर के तेली राठौर समाज के पुण्य शालीयों ने भी विशेष रुचि दिखाई है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के गणमान्य लोगों ने अपने-अपने सामर्थ्य अनुसार जवाबदारियां संभाले हुए हैं। राठौर तेली समाज द्वारा राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह सुचारू रूप से संपादित करने के लिए समाजजनों द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही है। राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए मध्यप्रदेश के 55 जिलों से मेरिट सूची में अच्छे अंको से उर्तीण बालक-बालिकाएं सम्मिलित होंगे। जिनका सम्मान समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर, कोषाध्यक्ष सीमा संजय राठौर इंदौर, महामंत्री राजेंद्र भदोरिया के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। श्री राठौर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदद्वेश्य प्रतिभा को सम्मान, समाज का उत्थान है, ताकि उक्त बालक-बालिकाएं अपनी प्रतिभा के माध्यम से आगे बढकर समाज, परिवार एवं देश का नाम गौरवान्वित कर सके। श्री राठौर ने तेली राठौर समाज के गणमान्य लोगों से अनुरोध किया है कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर यश, किर्ति, सुख, समृद्धि और सेवा की शक्ति प्रदान कर समाज संगठित में सहभागी बनें। |