|
सेवा संकल्प अभियान आगर मालवा । सेवा संकल्प अभियान, स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत गांधी जयंती पर आगर के नमो उपवन में नगर पालिका द्वारा राज्यसभा सांसद गोरखपुर(उप्र) श्रीमती संगीता यादव, विधायक आगर श्री माधव सिंह मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय के आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों पार्षदगणों, अधिकारियों, नागरिकों ने पौधारोपण किया और अपने हाथों से नमो उपवन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, एसडीएम श्री कमल मंडलोई, सीएमओ नपा श्री के एस डुडवे, थाना प्रभारी श्री नागेश यादव, अभियान प्रभारी श्री सौरभ सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि श्रीमती आभा चोपड़ा, श्री अशोक प्रजापत, श्री हरिनारायण यादव, डॉ राजेंद्र जैन श्री जगदीश गवली, श्री राजेश आर्य, डॉ नारायणसिंह बगाना, श्री बंटी सोनी, श्री आयुष तिवारी, श्री राजेश सिसोदिया, श्री अंशुल सिहंल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण ने भी उपस्थित होकर पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। |