|
आगर-मालवा : स्थानीय सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में प्राचार्य डॉ. जी. एल. रावल की अध्यक्षता में *अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026* की थीम "एन. ई. पी. : शिक्षा से विकसित भारत" के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में सर्वप्रथम दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को पैनल चर्चा जिसमें "भारत में शिक्षा का भविष्य" विषय पर विशेषज्ञों के विशेष सत्र आयोजित किए । दिनांक 7 अक्टूबर 2026 डिजिटल पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय "2047 में शिक्षा की परिकल्पना" था । इस प्रतियोगिता में मनीषा गुर्जर बी.ए. द्वितीय वर्ष ने प्रथम, वैजंता मेघवाल बी.एस-सी. प्रथम वर्ष ने द्वितीय एवं पायल प्रजापति बी.ए. प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसके उपरांत एन. ई. पी. 2020 में परिकल्पित विकास आधारित सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । जिसमें मनीषा भिलाला बी.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम, अंजली शर्मा बी.ए. द्वितीय वर्ष ने द्वितीय एवं राधा पाटीदार बी.ए. प्रथम वर्ष एवं वैजंता मेघवाल बी.एस-सी. प्रथम वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था : "शिक्षा में ए आई का प्रयोग" । इस प्रतियोगिता में पक्ष में जया बैरागी बी.एस-सी. द्वितीय वर्ष ने प्रथम एवं वैजंता मेघवाल बी.एस-सी. प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि निखिल प्रजापति बी.कॉम. प्रथम वर्ष ने विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन का संचालन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महाविद्यालयीन प्रभारी डॉ. सर्वेश व्यास द्वारा किया गया एवं आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. बलवंत सिंह दांगी द्वारा माना गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सदस्य डॉ. आशीष सांखला, महेश कुमार गोयल साथ ही डॉ. आरती नागर, प्रो. संतोष कुमार कुमावत, डॉ. सुखदेव बैरागी, डॉ. सीमा तारे, डॉ. आशीष वर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थीयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । |