|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा" सेवा सेतु अभियान-सेवा मेरा योगदान " के अंतर्गत दिनांक 9 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 9:00 बजे श्री सीताराम जाजू सागर बांध (हरकियाखाल डेम) पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम सभी जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, पर्यावरण एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही गणमान्य नागरिकगणों की गौरवमयी उपस्थिति में आयोजित होगा। श्रीमती चोपड़ा ने सभी सभापतिगण, पार्षदगण, पत्रकार बंधुओ व गणमान्य नागरिकगण से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। |