|
मन्दसौर। सुवासरा थाना पुलिस और सायबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले 7 महीने से फरार चल रहे 90 किलोग्राम डोडाचुरा तस्करी के आरोपी को अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक बी.डी. बीरा के निर्देशन में पुलिस टीम ने अहमदाबाद में दबिश देकर आरोपी कपिल पिता प्रेमचन्द्र मेहर, निवासी- भवानीमण्डी रोड सुनेल, जिला झालावाड़, राजस्थान को धर दबोचा। पूछताछ के आधार पर मामले में मादक पदार्थ के स्रोत की जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर लक्ष्मण सिंह सौंधिया राजपूत निवासी ग्राम गरडा, थाना शामगढ़ को भी धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया है.... |