• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • ई-पेपर
  • Contact
  • शहर : जनसंपर्क विभाग को खलेगी एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील कर्मचारी की कमी.....तुम बहुत याद आओगे बालाराम!

    SSE NEWS NETWORK   - आगर मालवा
    शहर
    शहर   - आगर मालवा[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • स्मृति शेष : श्री बालाराम राणा

    जिला जनसंपर्क कार्यालय, मंदसौर में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 श्री बालाराम राणा अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उनके जाने से जनसंपर्क विभाग ने एक ऐसे कर्मचारी को खो दिया है, जो कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, विनम्रता और सेवाभाव की मिसाल थे।

    आज के दौर में श्री बालाराम राणा जैसे कर्तव्यपरायण, निष्ठावान एवं समर्पित कर्मचारी बहुत कम देखने को मिलते हैं। श्री राणा ने कुछ वर्षों तक नीमच में मेरे साथ कार्य किया। मुझे याद नहीं कि उन्होंने कभी अनावश्यक अवकाश लिया हो। प्रतिदिन मंदसौर से समय पर आना और अपने दायित्वों का पूरी तत्परता से निर्वहन करना उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिचायक था। उनके लिए शासकीय सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और निष्ठा का विषय थी।

    अभावों से संघर्ष कर बनाई अपनी पहचान

    श्री बालाराम राणा का जन्म मंदसौर जिले के छोटे से ग्राम मजेसरी में एक निर्धन परिवार में हुआ था। अभावों के बीच पले-बढ़े श्री राणा ने गांव के शासकीय विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और अपने परिश्रम एवं संघर्ष के बल पर स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की। सीधी भर्ती के माध्यम से जनसंपर्क विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में उन्होंने अपने सेवाकाल की शुरुआत की।

    सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा से जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास किया। पारिवारिक दायित्वों के साथ शासकीय सेवा के प्रति उनका समर्पण, निष्ठा और तत्परता उन्हें एक आदर्श शासकीय सेवक के रूप में स्थापित करती थी।

    परिवार के प्रति जिम्मेदारी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता

    श्री राणा ने शासकीय सेवा के साथ-साथ अपने पारिवारिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन किया। उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा पर विशेष ध्यान दिया और सीमित वेतन में भी उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया।

    स्वयं शासकीय प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा की शुरुआत करने वाले श्री राणा ने अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने बेटे को केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए उन्होंने विशेष प्रयास किए और उसकी पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दिलाई, उन्हें आत्मनिर्भर बनाया और उनका विवाह संपन्न कराया। आज उनकी बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हैं।

    एक साधारण कर्मचारी के लिए सीमित आय में बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। यह उनके संघर्ष, दूरदर्शिता और परिवार के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

    उन्होंने मंदसौर के अभिनंदन नगर में अपना स्वयं का मकान भी बनवाया। सीमित वेतन और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपने परिवार के लिए एक स्थायी आवास की व्यवस्था करना उनके परिश्रम और संकल्प की कहानी कहता है।

    प्रेस और मीडिया जगत में भी थे लोकप्रिय

    श्री बालाराम राणा केवल मंदसौर ही नहीं, बल्कि नीमच जिले में अपने सेवाकाल के दौरान भी प्रेस एवं मीडिया के साथियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे। उनका व्यवहार सहज, सरल और सहयोगात्मक था। किसी ने उनसे कोई कार्य करने के लिए कहा हो और उन्होंने उसके लिए मना किया हो, ऐसा मुझे स्मरण नहीं आता।

    वे हर व्यक्ति की बात को गंभीरता से सुनते और यथासंभव सहयोग करने का प्रयास करते थे। उनके स्वभाव में न दिखावा था, न अहंकार। वे अपने काम से अपनी पहचान बनाने वाले व्यक्ति थे। उनकी विनम्रता और मिलनसारिता ने उन्हें सहकर्मियों तथा मीडिया जगत के लोगों के बीच विशेष स्थान दिलाया।

    विभाग और मंदसौर कार्यालय के कुछ कर्मचारी संभव है कि मेरे विचारों से पूरी तरह सहमत न हों, लेकिन मैंने श्री राणा को जितना जाना, समझा और उनके साथ कार्य करते हुए जितना अनुभव किया, उसके आधार पर कह सकता हूं कि वे एक संघर्षशील, जुझारू, संवेदनशील, मिलनसार और समर्पित कर्मचारी थे।

    ऐसे कर्मचारी आज के दौर में बिरले ही मिलते हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दूसरों के लिए भी सहज उपलब्ध रहें।

    तुम्हारी कमी हमेशा महसूस होगी, बालाराम!

    श्री बालाराम राणा का जीवन इस बात का उदाहरण है कि व्यक्ति की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके कर्म, व्यवहार और समर्पण से होती है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से अपनी सेवा यात्रा शुरू करने वाले श्री राणा ने अपने संघर्ष, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से सम्मान अर्जित किया। उन्होंने अपने परिवार को बेहतर भविष्य देने के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में भी ऐसी छाप छोड़ी, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा।

    आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सादगी, उनका सहयोगी स्वभाव, उनकी कार्यशैली और उनके संघर्ष की कहानी हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेगी। उनके साथ बिताए गए पल बार-बार याद आएंगे और उनकी कमी का अहसास होता रहेगा।

    ऐसे सीधे, सच्चे, विनम्र एवं समर्पित शासकीय सेवक को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। शत-शत नमन।

    परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

    श्री राणा के जीवन और संघर्ष को याद करते हुए ये पंक्तियां बरबस याद आती हैं—

    जिंदगी अपने अंदाज से जीता हूं मैं,
    जख्म खाता हूं, अश्क पी लेता हूं मैं।

    मिलन के घूंघट उठाकर तो देख लेना था,
    अब रातों में चांद को देख लेता हूं।

    मिले थे जितने भी जख्म दोस्तों से, अपनों से,
    अब उन्हीं को फुर्सत में सी लेता हूं मैं।

    जैसा उनके साथ कार्य करते हुए अनुभव किया, उसी आत्मीयता और सम्मान के साथ उन्हें अंतिम नमन।

    जगदीश मालवीय 
    आगर-मालवा 

  • शहर : जनसंपर्क विभाग को खलेगी एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील कर्मचारी की कमी.....तुम बहुत याद आओगे बालाराम!

    SSE NEWS NETWORK   - आगर मालवा
    शहर
    शहर   - आगर मालवा[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    स्मृति शेष : श्री बालाराम राणा

  • शहर: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से चिर्वनी सिक्लीगर का पक्के घर का सपना साकार....विजयादशमी पर नवनिर्मित आवास में किया गृहप्रवेश

    शहर:
    शहर   - नीमच[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से चिर्वनी सिक्लीगर का पक्के घर का सपना साकार....विजयादशमी पर नवनिर्मित आवास में किया गृहप्रवेश

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से चिर्वनी सिक्लीगर का पक्के घर का सपना साकार....विजयादशमी पर नवनिर्मित आवास में किया गृहप्रवेश
    शहर   - नीमच[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: नवीन एवं पात्र मतदाता तथा सूची में नाम जुड़वाने से छूटे नागरिक प्राप्त कर सकेंगे आवश्यक जानकारी एवं सहायता

    नवीन एवं पात्र मतदाता तथा सूची में नाम जुड़वाने से छूटे नागरिक प्राप्त कर सकेंगे आवश्यक जानकारी एवं सहायता
    शहर   - नीमच[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: जनसंपर्क विभाग को खलेगी एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील कर्मचारी की कमी.....तुम बहुत याद आओगे बालाराम!

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: जनसंपर्क विभाग को खलेगी एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील कर्मचारी की कमी.....तुम बहुत याद आओगे बालाराम!

    जनसंपर्क विभाग को खलेगी एक समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील कर्मचारी की कमी.....तुम बहुत याद आओगे बालाराम!
    शहर   - आगर मालवा[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: पुलिस लाइन कनावटी स्थित शहीद स्मारक पार्क में आयोजित हुई स्मृति परेड, शहीद जवानों के सर्वाेच्च बलिदान को किया नमन

    शहर:
    शहर   - नीमच[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: पुलिस लाइन कनावटी स्थित शहीद स्मारक पार्क में आयोजित हुई स्मृति परेड, शहीद जवानों के सर्वाेच्च बलिदान को किया नमन

    पुलिस लाइन कनावटी स्थित शहीद स्मारक पार्क में आयोजित हुई स्मृति परेड, शहीद जवानों के सर्वाेच्च बलिदान को किया नमन
    शहर   - नीमच[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: सर्वर के फेर में फंसा ग्रामीणों का मालिकाना हक, रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी

    सर्वर के फेर में फंसा ग्रामीणों का मालिकाना हक, रजिस्ट्री की रफ्तार धीमी
    शहर   - नीमच[21-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: मां जगदंबा की घटस्थापना के स्थलों से जवारे विसर्जन के साथ नवरात्र कार्यक्रम का हुआ समापन.....हवन पूजन के बाद निकला भव्य विसर्जन चल समारोह

    शहर:
    शहर   - नीमच[20-10-2026]

    मां जगदंबा की घटस्थापना के स्थलों से  जवारे विसर्जन के साथ नवरात्र कार्यक्रम का हुआ समापन.....हवन पूजन के बाद निकला भव्य विसर्जन चल समारोह
    शहर   - नीमच[20-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: 9 दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तिमय माहौल में गूंजे माता रानी के जयकारे....जेएमडी ग्रुप के तत्वावधान में नौ दिनों तक भैया-बहनों ने दी शानदार गरबा प्रस्तुतियां, सभी टीमों का किया गया सम्मान

    शहर:
    शहर   - मंदसौर[20-10-2026]

    9 दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तिमय माहौल में गूंजे माता रानी के जयकारे....जेएमडी ग्रुप के तत्वावधान में नौ दिनों तक भैया-बहनों ने दी शानदार गरबा प्रस्तुतियां, सभी टीमों का किया गया सम्मान
    शहर   - मंदसौर[20-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: गरबा पंडालों में नौ दिनी पर्व के समापन पर कन्या भोज हुए, श्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया

    शहर:
    शहर   - नीमच[20-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: गरबा पंडालों में नौ दिनी पर्व के समापन पर कन्या भोज हुए, श्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया

    गरबा पंडालों में नौ दिनी पर्व के समापन पर कन्या भोज हुए, श्रेष्ठ गरबा नृत्य करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया
    शहर   - नीमच[20-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: पुलिस लाइन कनावटी, नीमच में विजयादशमी पर्व पर श्रद्धा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन समारोह सम्पन्न

    पुलिस लाइन कनावटी, नीमच में विजयादशमी पर्व पर श्रद्धा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन समारोह सम्पन्न
    शहर   - नीमच[20-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: चीताखेडा में स्वर्ण लंकाधिपति लंकेश के 31 फिट ऊंचे पुतले का हुआ दहन

    चीताखेडा में स्वर्ण लंकाधिपति लंकेश के 31 फिट ऊंचे पुतले का हुआ दहन
    शहर   - नीमच[20-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: दशहरा पर्व पर मंत्री श्री पंवार ने आगर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन

    शहर:
    शहर   - आगर मालवा[20-10-2026]

    दशहरा पर्व पर मंत्री श्री पंवार ने आगर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन
    शहर   - आगर मालवा[20-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: रोटरी डायमंड डांडिया पंडाल में महानवमी पर हुआ कन्या पूजन, विधि-विधान से कराया कन्या भोज

    शहर:
    शहर   - नीमच[19-10-2026]

    रोटरी डायमंड डांडिया पंडाल में महानवमी पर हुआ कन्या पूजन, विधि-विधान से कराया कन्या भोज
    शहर   - नीमच[19-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: विहिप का शस्त्र पूजन और भोजन प्रसादी 20 को

    विहिप का शस्त्र पूजन और भोजन प्रसादी 20 को
    शहर   - नीमच[19-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • श्री नाकोड़ा भैरव मित्र मंडल ट्रस्ट का पुनर्गठन: रिखब गोपावत अध्यक्ष और हेमंत भंडारी बने सचिव

    श्री नाकोड़ा भैरव मित्र मंडल ट्रस्ट का पुनर्गठन:
    शहर   - नीमच[19-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • श्री नाकोड़ा भैरव मित्र मंडल ट्रस्ट का पुनर्गठन: रिखब गोपावत अध्यक्ष और हेमंत भंडारी बने सचिव

     रिखब गोपावत अध्यक्ष और हेमंत भंडारी बने सचिव
    शहर   - नीमच[19-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • शहर: दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

    दशहरा मैदान में रावण दहन की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
    शहर   - नीमच[19-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin