रतलाम। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में साधुमार्गी जैन संघ रतलाम और रतलाम महिला मंडल को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बीकानेर में आयोजित इस अधिवेशन में देशभर से आए विभिन्न संघों ने अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इनमें रतलाम संघ ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के दम पर कई पुरस्कार प्राप्त कर शहर का गौरव बढ़ाया।
अधिवेशन का आयोजन आचार्य भगवान श्री रामलाल महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेशमुनी महाराज साहब की निश्रा में संचालित धार्मिक गतिविधियों और संघ की विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी एवं पूनमचंद भूरा की उपस्थिति में रतलाम संघ को श्रेष्ठ धार्मिक शिविर, धर्मपाल क्षेत्र सेवा, दान पेटी योजना और संस्कार शिविर सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान के अंतर्गत संघ अध्यक्ष विनोद मेहता, संयोजक प्रकाश नांदेचा, अभय चोपड़ा, विजय टंच, श्रमणोपासिका पुरस्कार के लिए डॉ. प्रतिभा लालवानी, सर्वश्रेष्ठ महिला मंडल के लिए संगीता मुनत, श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए पूर्णिमा मुनत तथा वाग्मिता रत्ना पुरस्कार के लिए प्रवीणा सेठिया को सम्मान प्राप्त हुआ।
संघ के उपाध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के विभिन्न संघों ने अपनी धार्मिक, सामाजिक और सेवा गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान रतलाम संघ की ओर से किए जा रहे कार्यों को सराहा गया और उसे कई पुरस्कारों से नवाजा गया। यह उपलब्धि संघ के सदस्यों की सक्रियता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
इस उपलब्धि पर संघ मंत्री पंकज मुनत, उपाध्यक्ष निर्मल लूनिया, सुशील गोरेचा, दशरथ बाफना, कोषाध्यक्ष अनिल बाफना, सहमंत्री सुनील पटवा, विनोद मुनत, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सेठिया, मदनलाल कटारिया, कपूर कोठारी, चंदनमल पिरोदिया, सुदर्शन पिरोदिया और कांतिलाल छाजेड़ सहित संघ की कार्यकारिणी एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।
संघ के सदस्यों ने इस उपलब्धि को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा बताते हुए सभी सदस्यों से संत-सतियों की निश्रा में धार्मिक अनुष्ठानों से निरंतर जुड़े रहने और सेवा, संस्कार तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत