|
जबलपुर जिले के एमपीईबी स्थित नयागांव हाउसिंग सोसायटी में बड़ी संख्या में आवारा श्वानों होने के कारण सोसायटी में रहने वाले लोगों को डर और दहशत के माहौल में रहना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि आवारा श्वान हर दिन किसी न किसी पर आक्रामक होकर अचानक हमला कर देते है, जिस कारण लोगों का बाहर निकलना बंद हो गया है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, नगर निगम, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |