|
|
मंदसौर, 24 अक्टूबर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफजलपुर थाना पुलिस ने 40 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा TUV कार भी जब्त की। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत ₹7 लाख बताई गई है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण गिरिश जेजूरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अफजलपुर की नई आबादी में दबिश दी गई। इस दौरान सफेद रंग की महिंद्रा TUV कार क्रमांक MP 14 CC 1961 से 25 पेटी देशी मसाला शराब और 15 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 40 पेटियों में 360 बल्क लीटर शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 लाख बताई गई है। वहीं, जब्त वाहन की कीमत करीब ₹5 लाख आंकी गई है।
मामले में पुलिस ने बबलु सिंह राठौर (26), निवासी आक्या रोड, साखतली, थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है। वहीं, अर्जुन गुर्जर निवासी नई आबादी, अफजलपुर फरार बताया गया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अवैध शराब के स्रोत और इस कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच कर रही है। कार्रवाई में थाना अफजलपुर एवं थाना सीतामऊ पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर, मध्यप्रदेश
INTERNATIONAL SSE NEWS CHANNEL
Instagram: @jaspal_tailor_sse_news_mp_14_
संपर्क: 6264817382