|
लोटस वैली स्कूल में हुआ शुभारंभ, 5 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता; बालक-बालिकाओं की क्वाड्स, इनलाइन और रोड रेस स्पर्धाएं होंगी मंदसौर। खेलों के रोमांच, उत्साह और उमंग के बीच मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। रेवास देवड़ा रोड स्थित लोटस वैली स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का आगाज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। 480 खिलाड़ी, 10 संभाग और पांच दिन तक खेलों का रोमांच इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 10 संभागों से 240 बालक एवं 240 बालिकाओं सहित कुल 480 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 11, 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं क्वाड्स, इनलाइन एवं रोड रेस स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 1 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। खिलाड़ियों के साथ 30 पुरुष एवं 30 महिला ऑफिशियल भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा 25 रेफरी एवं फील्ड ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ समारोह में मध्यप्रदेश के सभी 10 संभागों से पहुंची टीमों के कप्तानों का अतिथियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी कृति सेठिया ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। लोटस वैली स्कूल के तत्वावधान में मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने मध्यप्रदेश ध्वज का आरोहण भी किया। अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह मुख्य अतिथि यशपाल सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की छात्राओं ने जगन्नाथ जगन्नाथ गीत पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था डाइट परिसर स्थित बालक एवं बालिका छात्रावासों में की गई है। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शांतिलाल मालवीय, भाजपा जिला महामंत्री शिवराज सिंह घटावदा, जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल भंडारी, लोक शिक्षण भोपाल के ऑब्जर्वर भरत सिंह कुमावत, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट, समाजसेवी जगदीश चौधरी, लोटस वैली स्कूल के प्राचार्य विकास आचार्य, संचालक इशिका आचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक डॉ. विजयसिंह पुरावत मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, प्राचार्य के.सी. सोलंकी, सुदीप दास, रविंद्र दुबे, शहजाद हुसैन, संजय राजगुरु, दिनेश जैन, प्रीति जैन, भारत सिंह मंगोलिया, अनुराधा त्यागी, रघुवीर मालवीय एवं अर्जुन परिहार ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अशोक रत्नावत ने किया तथा आभार रघुवीर मालवीय ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक एवं प्राचार्य शहजाद हुसैन ने दी। |
लोटस वैली स्कूल में हुआ शुभारंभ, 5 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता; बालक-बालिकाओं की क्वाड्स, इनलाइन और रोड रेस स्पर्धाएं होंगी
मंदसौर। खेलों के रोमांच, उत्साह और उमंग के बीच मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। रेवास देवड़ा रोड स्थित लोटस वैली स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का आगाज किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।
480 खिलाड़ी, 10 संभाग और पांच दिन तक खेलों का रोमांच
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 10 संभागों से 240 बालक एवं 240 बालिकाओं सहित कुल 480 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 11, 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं क्वाड्स, इनलाइन एवं रोड रेस स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 1 से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी।
खिलाड़ियों के साथ 30 पुरुष एवं 30 महिला ऑफिशियल भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा 25 रेफरी एवं फील्ड ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ
समारोह में मध्यप्रदेश के सभी 10 संभागों से पहुंची टीमों के कप्तानों का अतिथियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी कृति सेठिया ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। लोटस वैली स्कूल के तत्वावधान में मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने मध्यप्रदेश ध्वज का आरोहण भी किया।
अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
मुख्य अतिथि यशपाल सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की छात्राओं ने जगन्नाथ जगन्नाथ गीत पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था डाइट परिसर स्थित बालक एवं बालिका छात्रावासों में की गई है। प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शांतिलाल मालवीय, भाजपा जिला महामंत्री शिवराज सिंह घटावदा, जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल भंडारी, लोक शिक्षण भोपाल के ऑब्जर्वर भरत सिंह कुमावत, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट, समाजसेवी जगदीश चौधरी, लोटस वैली स्कूल के प्राचार्य विकास आचार्य, संचालक इशिका आचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक डॉ. विजयसिंह पुरावत मंचासीन रहे।
अतिथियों का स्वागत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, प्राचार्य के.सी. सोलंकी, सुदीप दास, रविंद्र दुबे, शहजाद हुसैन, संजय राजगुरु, दिनेश जैन, प्रीति जैन, भारत सिंह मंगोलिया, अनुराधा त्यागी, रघुवीर मालवीय एवं अर्जुन परिहार ने किया।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अशोक रत्नावत ने किया तथा आभार रघुवीर मालवीय ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक एवं प्राचार्य शहजाद हुसैन ने दी।