देश : कलेक्टर कार्यालय में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई कार्यदिवस की शुरुआत.... कलेक्टर अजय कटेसरिया और अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर व्यक्त की राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना....
रतलाम। राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से माह के प्रथम कार्य दिवस सोमवार 2 नवंबर को रतलाम कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सुबह कार्यालय परिसर में जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन किया तो पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया और अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय के शासकीय सेवक उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे सम्मान एवं अनुशासन के साथ सामूहिक गायन में सहभागिता की। इस दौरान राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
माह के प्रथम कार्य दिवस पर आयोजित होने वाला यह सामूहिक गायन केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्रीय गौरव की भावना को स्मरण करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन शासकीय कार्यालयों में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराते हैं।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और सामूहिक एकजुटता का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता ने आयोजन को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यालयीन कार्यदिवस की शुरुआत हुई।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत