मंदसौर। जिला कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जनसुनवाई में कुल 67 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवेदनों के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने भी जनसुनवाई की जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम लालाखेड़ा निवासी नाहरसिंह ने रास्ता सुधारने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। धमनार निवासी प्रदीपनाथ ने संबल योजना का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर सीईओ मंदसौर को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
मंदसौर निवासी रतनलाल ने कृषि भूमि का सिमांकन करवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर नगर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में भूमि का पट्टा दिलवाने, संबल योजना का लाभ दिलवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, रास्ता खुलवाने, खसरा नकल में नाम दर्ज करवाने, शासकीय रास्ता खुलवाने व सिमांकन करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
रिपोर्ट: कमलेश शर्मा
देश : मंदसौर जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचे 67 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...