|
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किया राशि का अंतरण आगर-मालवा : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शुक्रवार को जिले की 1,13,657 हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से 16 करोड़ 72 लाख 25 हजार 900 रूपए की राशि अंतरित की गई है। यह राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातें में अंतरित की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शिवपुरी जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शुक्रवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के खाते में योजना तहत इस माह की अनुदान राशि का अंतरण किया गया। इस कार्यक्रम का सभी जिलों में सीधा प्रसारण भी किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय आगर में भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत राशि अंतरण के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। |