|
भोपाल शहर के सेंट्रल जेल में बंद एक 21 वर्षीय विचाराधीन बंदी की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवक को मारपीट के केस में जेल में दाखिल कराया गया था, जेल डिस्पेंसरी में समय-समय पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विगत दिनों से उसे सांस लेने में परेशानी, घबराहट और कमजोरी होने पर उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जेल महानिदेशक, जेल मुख्यालय, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |