|
राजस्थान में पंचायत समिति की 3701 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को मिलीं 2181 सीटें; मध्यप्रदेश की 4536 सहकारी समितियों के चुनाव एक साल आगे बढ़ाए मंदसौर। प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के चुनाव एक साल आगे बढ़ाने के सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हुए पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता श्री राजनारायण लाड़ ने कहा कि राजस्थान के पंचायत चुनाव परिणामों के बाद मध्यप्रदेश सरकार का यह फैसला कई राजनीतिक सवाल खड़े करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार स्थानीय स्तर पर जनता के जनादेश का सामना करने से बच रही है। श्री लाड़ ने कहा कि राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने पंचायत समिति की 3701 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा को 2181 सीटें मिलीं। वहीं जिला परिषद की 599 सीटों पर कांग्रेस और 301 सीटों पर भाजपा को जीत मिली। पंचायत समिति चुनाव में 37 में से 33 जिलों में कांग्रेस ने भाजपा से अधिक सीटें हासिल कीं। ये परिणाम ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं के रुझान को दर्शाते हैं। श्री लाड़ ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने 23 नवंबर की कैबिनेट बैठक में प्रदेश की 4536 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव एक वर्ष आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन समितियों के चुनाव वर्ष 2018 से नहीं हो पाए हे जिससे किसानों और सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को निर्वाचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। सरकार पुनर्गठन और नई समितियों को कार्यशील बनाने का तर्क दे रही है, लेकिन सवाल है कि यह प्रक्रिया इतने वर्षों में पूरी क्यों नहीं हुई? श्री लाड़ ने आरोप लगाया कि सरकार को आशंका है कि यदि पंचायत और सहकारी संस्थाओं के चुनाव समय पर हुए तो जनता का रुख उसके खिलाफ भी जा सकता है और इसका असर आगामी विधानसभा चुनावों के राजनीतिक माहौल पर पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि सरकार सहकारी समितियों के चुनावों की नई समय-सीमा घोषित करे और पंचायत चुनावों की स्थिति भी स्पष्ट करे और चुनाव टालने के बजाय सरकार को जनता के बीच जाकर अपने कामकाज का जवाब देना चाहिए । राजनारायण लाड़ पूर्व प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर -- राजनारायण लाड़ मंदसौर, मध्य प्रदेश rajn...@gmail.com 9425369383 |