|
आगर मालवा : प्रदेश के साथ ही आगर मालवा जिले में भी 26 नवंबर को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थाओं और सभी विद्यालयों में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी कार्यालयों में भी सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कलेक्ट्रेट आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस अवसर पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिंद ढोके एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम नारायण परमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट स्थित कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान में निहित मूल्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी की उपस्थिति में अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया । |